चांद नजर आया, रमजान का पहला रोजा आज से : शाही इमाम

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लुधियाना/जालंधर ( रिंकू, अली): आज यहां पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि रमजान के पवित्र महीने का चांद नजर आ गया है। 

19 फरवरी दिन वीरवार को पहला रोजा होगा। इस पवित्र महीने के शुरू होने पर शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News