घर में राम राज्य चाहते हैं तो इस दिशा में लगायें राम दरबार का चित्र

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Darbar:  यह संसार जो हमें प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। यह सब अप्रत्यक्षता और अप्रत्यक्ष शक्तियों या उर्जाओं पर टिका हुआ है। जीवन में उपयोग की जाने वाली हर वस्तु का अपना एक महत्व होता है। उदाहरण के तौर पर अपने घर को ही ले लीजिए। घर में अकसर किसी भी छोटी-बड़ी बात पर विवाद भी हो जाते हैं और खुशियां भी आ जाती हैं। जबकि घर भी वही है और घर के सदस्य भी वही ही होते हैं। फर्क होता है सिर्फ समय का और समय गुजरने के दौरान ऊर्जा बदलती रहती है, जो कि हमारे घर और आसपास के वातावरण में क्या घटित हो रहा है, इस पर निर्भर करता है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari  Ram Darbar vastu
कोई भी देश हो या समाज या फिर घर-परिवार, वह तब चलता है जब उसमें हर किसी का ध्यान रखा जाये, या यूं कहें कि प्रजातंत्र की स्थापना रहने पर ही घर-परिवार या देश सही ढंग से चल सकता है। एक ऐसा चित्र जो कि प्रजातंत्र का ही प्रतीक माना जाता है उसे अपने घर में अवश्य स्थापित करना चाहिए। वह चित्र है श्रीराम दरबार। जिसमें कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और भक्त श्री हनुमान जी हों।

घर-परिवार में जब इतने सदस्य रहते हैं तो लाजमी बात है कि उनमें कुछ मन-मुटाव या विवाद भी अवश्य होंगे। हमारे सनातन धर्म में वास्तु विज्ञान में ऐसे बहुत से उपायों का वर्णन है, जिससे कि इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसी ही कड़ी में एक है श्रीराम दरबार। हमें अपने घर में श्रीराम दरबार मंदिर की पूर्वी दीवार पर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में प्रजातंत्र की भावना प्रबल होती है। जिसमें सभी का मान-सम्मान करने की भावना का सृजन होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है। 

PunjabKesari  Ram Darbar vastu
घर में लगे इस श्रीराम दरबार के घर के सभी सदस्यों को दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों की सोच-समझ में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ जाता है। सभी सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग, सहयोग की भावना बढ़ने लगती है और घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत होने लगती है। जिन घरों का रूपया-पैसा डूब जाता है या फिर डूबने लगता है, उन्हें श्रीराम दरबार के सामने पूर्ण विधि से इस चौपाई का सहारा लेना चाहिए।

चौपाई- गयी बिहोर गरीब नवाजु सरल सबल साहिब रघुराजु 

सुल्तानपुर लोधी स्थित ताम्र पत्रों पर महार्षि भृगु जी महाराज द्वारा लिखित ग्रंथ श्री भृगु संहिता में लिखा हुआ है। इस उपरोक्त चौपाई का सहारा किसी समय भगवान श्रीराम चंद्र जी ने भी लिया था। इसका चौपाई का जाप पूर्ण विधि से करने से खोया हुआ धन वापिस प्राप्त होने के योग बन जाते हैं। 

PunjabKesari kundli

PunjabKesari  Ram Darbar vastu
Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM) 

PunjabKesari  Ram Darbar vastu


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News