Ram Navami 2026 : राम नवमी बनेगा भाग्य बदलने वाला दिन, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Navami 2026 : भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण का महापर्व है। साल 2026 की राम नवमी ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। ग्रहों की विशेष चाल और शुभ संयोगों के कारण यह दिन कई राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि 2026 में राम नवमी कब है, इसका धार्मिक महत्व क्या है और किन राशियों के जीवन में इस दिन खुशियों का आगमन होने वाला है।

राम नवमी 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। साल 2026 में राम नवमी 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी।गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित हैइसलिए इस दिन का महत्व दोगुना हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत फलदायी हैं।

Ram Navami 2026

इन राशियों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय त्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।धन लाभ के योग हैं, विशेषकर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।

उपाय: राम नवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2026 की राम नवमी खुशियों की सौगात लाएगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देगी। परिवार में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी।

उपाय: श्री राम को पीले फूल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव और श्री राम की विशेष कृपा रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

उपाय: 'ॐ रामाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।

Ram Navami 2026

 तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने वाला होगा।  यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह दिन श्रेष्ठ है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिल सकती है।

उपाय: राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और राम नवमी गुरुवार को होने के कारण यह आपके लिए सबसे शुभ है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

उपाय: श्री राम मंदिर में ध्वजा  दान करें।

भाग्य बदलने के लिए क्या करें ?

रामचरितमानस का पाठ: यदि संभव हो तो घर में अखंड रामायण या रामचरितमानस का पाठ करवाएं।
दान-पुण्य: इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या शिक्षा सामग्री दान करना महादान माना जाता है।
हनुमान चालीसा: जहां राम का नाम होता है, वहाँ हनुमान जी सदैव विराजमान रहते हैं। संकटों से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
व्रत और उपवास: शुद्ध सात्विक रहकर व्रत रखने से मन और शरीर की शुद्धि होती है।

Ram Navami 2026


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News