मई के महीने में कुछ इस तरह रहेगी ग्रहों की स्थिति

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 08:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

मई का महीना शुरू हो गया है। इस महीने बहुत सारे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जैसे सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु। इसके अतिरिक्त राहु-केतु, गुरु और शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। ग्रहों के इस फेरबदल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। यह असर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होगा। हिन्दू पंचांग की मानें तो मई के महीने में कुछ इस तरह रहेगी ग्रहों की स्थिति-

PunjabKesari  Planetry positions in May 2019

सूर्य
सबसे पहले बात करते हैं नवग्रहों के राजा सूर्य देव की, मई के आरंभ में सूर्य मेष राशि में रहेंगे।15 मई की दोपहर को ये मेष राशि को छोड़ वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

चंद्रमा
सूर्य के बाद नवग्रहों में चन्द्रमा को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इनके अभाव में ज्योतिष की कोई भी गणना नहीं की जा सकती। 
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो चन्द्रमा गुरुत्वाकर्षण शक्ति और संपूर्ण धरती के जल तत्त्व को कंट्रोल में करता है। 1 मई को चंद्र मीन राशि में थे। अब आज यानी 3 मई को ये अपनी राशि बदलकर मेष राशि में आ जाएंगे। हर ढाई दिन के बाद चंद्र का राशि परिवर्तन होता है।

मंगल
ग्रहों के सेनापति की भूमिका निभाने वाले मंगल मई महीने के आरंभ में वृष राशि में हैं। 6 मई की शाम ये वृष राशि को छोड़  मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

बुध
ग्रहों के राजकुमार बुध वर्तमान समय में मीन राशि में हैं। ये आज शाम यानी 3 मई से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर ये 18 मई को बुध से वृष राशि में चले जाएंगे।

गुरु
ग्रहों के गुरु बृहस्पति देव अभी वक्री स्थिती में चल रहे हैं और वृश्चिक राशि में वास कर रहे हैं।

PunjabKesari  Planetry positions in May 2019

शुक्र
दैत्य गुरु शुक्र अभी मीन राशि में हैं। 10 मई की रात ये मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शनि
कर्मफलदाता शनि वर्तमान समय में वक्री अवस्था में चल रहे हैं और धनु राशि में हैं।

राहु-केतु
अंत में छाया ग्रह कहलाने वाले राहु-केतु की बात करें तो राहु मई महीने में मिथुन राशि में रहेंगे और केतु धनु राशि में।

PunjabKesari  Planetry positions in May 2019

12 राशियों पर ऐसे रहेंगे प्रभाव
इन राशियों पर पड़ेगा मंगलमय प्रभाव-
मेष, वृष, वृश्चिक, मकर

इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ- कर्क, तुला, धनु, कुंभ

इन राशियों पर पड़ेगा सामान्य प्रभाव- मिथुन, सिंह, कन्या, मीन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News