नीच के हुए बुध इन राशियों की बुद्धि करेंगे भ्रष्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 04:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
उत्तर दिशा के स्वामी व नवग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह सौम्य व शुभ ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि, बहन, त्वचा, बोलने की क्षमता, हमारी संवाद शैली, तार्किक क्षमता, यात्रा, लेखन, गणित और ज्योतिष का कारक माना जाता है। सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध सूर्य के सबसे निकट हैं। काल पुरुष सिद्धान्त के अनुसार बुध ग्रह मिथुन व कन्या राशियों के स्वामी हैं। बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच माने जाते हैं। सूर्य, शुक्र और राहु बुध के मित्र हैं और चंद्रमा व मंगल इनके शत्रु हैं। बुध ग्रह शनि व बृहस्पति से सम संबंध रखते हैं। बुध ग्रह शुक्रवार 12.04.19 को सुबह 04:40 पर अपनी नीच मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं द्वादश राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: बुध का बारहवें भाव में गोचर ख़र्चों में वृद्धि देगा। निवेश करने से भी बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने का प्लान पूरा हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाएं तो अच्छा फल मिलेगा।
उपाय: भगवान कृष्ण की आराधना करें।
PunjabKesari, Sri Krishan, श्री कृष्ण
वृष: बुध का ग्यारहवें भाव में गोचर आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। ऑफिस में सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। नया व्यवसाय खुलने के योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधो में अच्छे फल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।

मिथुन: बुध का दसवें भाव में गोचर बौद्धिक क्षमता में वृद्धि देगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। एकाग्रता में वृद्धि से अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिजनों के बीच स्थिति सुधरेगी। पिता से संबंध सुधरेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मानहानि हो सकती है। 
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

कर्क: बुध का नवें भाव में गोचर मानसिक परेशानी दूर करेगा। लेखन व अभिनय में सफलता मिलेगी। बिज़नसमैन व स्टूडेंट्स को विदेशों से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। मीडिया कर्मियों को सफलता मिलेगी। समय भाई-बहनों के लिए शुभ रहेगा। 
उपाय: पक्षियों के लिए मूंग रखें।

सिंह: बुध का आठवें भाव में गोचर स्वास्थ्य को गड़बड़ा देगा। दिमाग फ़ालतू के विचारों से भरेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की कोशिश करें। उधार देने से बचें। गुप्त धन की प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में संभलकर चलें। बेवजह की बहस से बचें।
उपाय: कांसे के लोटे से तुलसी पर जल चढ़ाएं।
PunjabKesari, Tulsi, Tulsi Plant, तुलसी का पौधा
कन्या: बुध का सातवें भाव में गोचर सामाजिक दर्जे में बढ़ोत्तरी करवाएगा। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। लवर्स के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य में ख़ुशी महसूस होगी। प्रॉफ़ेशन अच्छा रहेगा। बिज़नेस पार्टनर्शिप सफल रहेगी। भाग्य आपके साथ होगा। 
उपाय: ब्राह्मण को मिश्री दान करें।

तुला: बुध का छठे भाव में गोचर ननिहाल पक्ष से लाभ देगा। मुश्किलों से सामना होगा। सहकर्मियों से ग़लतफ़हमियां बढ़ेंगी। कम बोलें व काम से काम रखें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। बिना योजना के धन खर्च न करें। अनचाही यात्रा के योग बनेंगे।  
उपाय: कन्याओं को फल दान करें। 

वृश्चिक: बुध का पांचवें भाव में गोचर एजुकेशन में सक्सेस देगा। लव लाइफ में सक्सेस के योग हैं। लव मैरिज करने में सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। कर्ज उतार पाएंगे। लॉटरी से मुनाफ़ा हो सकता है।
उपाय: श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाएं।

धनु: बुध का चौथे भाव में गोचर मनमाफिक फल देगा। अपना घर बनाने का सपना पूरा होगा। वाहन भी खरीदने के योग बनेंगे। मन में शांति का भाव आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय: किन्नर को मीठा पान खिलाएं।

मकर: बुध का तीसरे भाव में गोचर लाभदायक रहेगा। नौकरी बदलने के योग हैं। जीवन में परिवर्तन आएगा। सामाजिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें। मन धार्मिक कार्यों पर लगेगा। सामाजिक परिधि का विस्तार होगा।
उपाय: तुलसी पर घी का दीपक करें।

कुंभ: बुध का दूसरे भाव में गोचर वाणी में मिठास लाएगा। बातों में स्पष्टता आएगी। गायन व लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष ढीला रहेगा। बेवजह के खर्चे परेशान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें। 
उपाय: छोटी बच्चियों को भोजन करवाएं।

मीन: बुध का पहले भाव में गोचर पारिवारिक जीवन में खुशियां देगा। शादी की बातें चल सकती हैं। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट से गलतफहमियां दूर होंगी। बिज़नेस बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। हेल्थ बिगड़ने के योग हैं। 
उपाय: भगवान विष्णु पर पीला चंदन चढ़ाएं।
PunjabKesari, विष्णु जी, Lord Vishnu ji, Lord Hari
आचार्य कमल नंद लाल
kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News