Bhagwan Buddha: भगवान बुद्ध के अवशेष वियतनाम से वापस भारत पहुंचे
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (प.स.): वियतनाम के कई शहरों में एक महीने तक आयोजित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी में 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित एक विहार में स्थापित पवित्र अवशेष 2 मई को वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर पहुंचे थे।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वियतनाम में प्रदर्शनी के दौरान व्यापक आध्यात्मिक अनुभव के बाद ये अवशेष 2 जून की रात भारतीय वायुसेना के विमान से भारत लौट आए। वियतनाम ने संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदर्शनी के लिए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वियतनाम ले जाया गया था।