आपके हाथ की ये रेखाएं बनाती हैं आपको Lucky

punjabkesari.in Tuesday, Jan 07, 2020 - 01:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसा कि सब जानते ही हैं कि कुंडली के जरिए लोगों का भविष्य बताया जा सकता है। ठीक उसी तरह हाथ की हथेलियों को देखकर भी उनके बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथों पर बनी रेखाएं व्यक्ति को भविष्य बताती है। इंसान के जीवन में घटने वाली तमाम तरह की चुनौतियां, उसकी हाथों की लकीरों के जरिए पता लगाई जा सकती हैं। हमारी हथेली पर जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा और भाग्य रेखा होती है। इसके अलावा पर्वत भी होते हैं जो ग्रहों से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं उन पर्वतों के बारे में-
PunjabKesari
हथेली पर बनने वाले पर्वत
गुरु पर्वत तर्जनी के नीचे वाले हिस्सा को कहते हैं। 

शनि पर्वत मध्यमा ऊंगली के नीचे स्थित होता है। 

अनामिका के नीचे स्थित पर्वत को सूर्य पर्वत कहते हैं। 

कनिष्ठा के नीचे वाले पर्वत को बुध पर्वत कहते हैं। 
PunjabKesari
अंगूठे के नीचे बना पर्वत शुक्र पर्वत कहलाता है।

कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर रेखाएं अधिक कटी-फटी हैं तो ऐसा नहीं होती कि उनके साथ कुछ अशुभ घटना होने वाली है। इसके साथ ही स्पष्ट रेखाएं शुभता को दर्शाती हैं।

वहीं हथेली में पर्वतों का उभार जितना होगा उतना ही उस व्यक्ति के लिए अच्छा होगा। ऐसा व्यक्ति होता है भाग्यशाली माना जाता है।

जब हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। इसी के साथ ही वह जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
PunjabKesari
इसके अलावा जिस किसी की हथेली में भाग्य रेखा चंद्रमा के क्षेत्र से प्रारम्भ होता है उसका हर काम सफल होता है और जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News