जन्माष्टमी के बाद महालक्ष्मी राजयोग का असर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 02:16 PM (IST)

Mahalaxmi Rajyog Lucky Zodiacs : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के परिवर्तन से कई शुभ योग बनते हैं, जिनमें से महालक्ष्मी राजयोग को धन समृद्धि के नजर से बहुत फलदायी माना जाता है। इस बार जन्माष्टमी के बाद बनने वाला यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों  की किस्मत बदलने वाला है। यदि आप काफी समय से आर्थिक तंगी, करियर में रुकावट या सही अवसर न मिलने की समस्या से जूझ रहे थे, तो अब स्थितियां पहले से बेहतर होने जा रही है। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा से 4 राशियों के जीवन में मनचाहे बदलाव आने वाला है। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस महालक्ष्मी राजयोग से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए  महालक्ष्मी राजयोग बहुत शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाह जान पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को  परीक्षा में मनचाहे अंक प्राप्त होंगे। 

सिंह राशि
जन्माष्टमी के बाद का  समय सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान और धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपके सोचे हुए काम तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहे परिणाम मिलेंगे। 

तुला राशि 
महालक्ष्मी राजयोग से तुला राशि के लोगों की आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक स्थिरता और बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। आपके करियर में आ रही रुकावटें पूरी तरह समाप्त होंगी। विदेश से व्यापार या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में किसी बड़ी डील के फाइनल होने से धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News