Vastu: घर में गलती से भी न लगाएं ये तस्वीर वरना हो जाएंगे बर्बाद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 06:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानं धर्म के साथ
हर किसी को अपने घर को सजाने-संवारने का शौक होता है और बात अगर आज के समय की हो तो आज कल तो अपने घर को संदर बनाने के लिए नए नए प्रयोग करने लगे हैं। पर ऐसे में उनसे जो भूल होती है वह यह है कि वह बिना किसी वास्तु विशेषज्ञ आदि की सलाह लिए अपने घर को अपने हिसाब से सजा लेते हैं। जो उनके घर को खूबसूरत तो बनाते हैं परंतु उन्हें दुष्प्रभाव भी देते हैं। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी चीज़ को रखने से पहले वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखना बेहद जरूरी माना जाता है। इसी संदर्भ में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना वास्तु के अनुसार शुभ होता है या अशुभ। 
PunjabKesari, Vastu tips, 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, Vastu Directio, Direction of Hanging picture on wall, Vastu Shastra, vastu tips for paintings, Basic Vastu Facts, Vastu Tips in Hindi, Vastu Dosh Remedies, Paintings on Wall, Dharm, Punjab Kesari
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है। इन्हें तरक्की का प्रतीक माना जाता है। परंतु अगर इसे लगाते सही दिशा का चयन करना अति आवश्यक होता है यदि इसे गलत दिशा में लगाया जाए तो इसके लगाने का अशुभ प्रभाव प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं इसे लगाने की सही दिशा क्या होनी चाहिए। 

दीवार पर कैसे लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर- 
सबसे पहले जानें लें कि हमेशा 7 घोड़ों वाली ऐसी तस्वीर लें जिसमें घोड़ी लगाने से बंधे हुए कभी न हो। कहा जाता है बंधे हुए घोड़े हमेशा तरक्की में बाधा के प्रतीक माने गए हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े हमेशा प्रसन्न मुद्रा में हो, सातों के सात घोड़े साफ तौर पर दौड़ते भागते दिखाई देने चाहिए। 
PunjabKesari, Vastu tips, 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, Vastu Directio, Direction of Hanging picture on wall, Vastu Shastra, vastu tips for paintings, Basic Vastu Facts, Vastu Tips in Hindi, Vastu Dosh Remedies, Paintings on Wall, Dharm, Punjab Kesari
अब जानें कहां लगानी चाहिए 7 घोड़ों की तस्वीर- 
वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि घर में छोटी से छोटी चीज़ को रखने से पहले दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। बात करें 7 घोड़ों की तस्वीर को ती इसे लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। तो वहीं जो लोग इसे अपनेऑफिस आदि में लगाना चाहते हैं तो उन्हें भागते हुए घोड़े की तस्वीर ऐसी जगह लगानी चाहिए किऑफिस या कार्यक्षेत्र में अंदर आते हुए दिखाई दें। इसके लिए दक्षिण दिशा की दीवार सबसे बेस्ट मानी गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News