Odisha Kali Temple News: काली मंदिर के बाहर एक शख्स ने अपनी जीभ काटी
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 10:28 AM (IST)
ब्रह्मपुर (एजैंसी): ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार सुबह एक मंदिर के बाहर एक शख्स ने चाकू से कथित तौर पर अपनी जीभ काट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बेगुनियापाडा थाना क्षेत्र के हंसतुली गांव स्थित एक काली मंदिर के बाहर हुई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान किरण पात्रा (36) के रूप में हुई है और वह दो बच्चों का पिता है तथा विदेश में मजदूरी करता था।
पुलिस के मुताबिक, वह हाल ही में गांव लौटा था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मंदिर आए स्थानीय लोगों ने उसे मंदिर के गेट के पास गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा पाया और उसके परिवार तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारण का पता नहीं चल पाया, लेकिन आशंका है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।
