Shaktipeeth Shri Jwalamukhi Temple: चतुर्थ नवरात्र पर मां बज्रेश्वरी के दरबार में 6,500 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 08:25 AM (IST)

ज्वालामुखी/कांगड़ा (कौशिक/अविनाश): शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन नवरात्रों के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने 7,14,200 रुपए नकद चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर अधिकारी तहसीलदार अजय मंडयाल ने बताया कि चौथे नवरात्र पर करीब 15,000 श्रद्धालुओं ने मां की अखंड ज्योति के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और आवास की उचित व्यवस्था की गई है। 

वहीं, चतुर्थ नवरात्र के अवसर पर नगर निगम पालमपुर की आयुक्त नेत्रा मेती ने मां बज्रेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान एस.डी.एम. कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग भी मौजूद रहीं और उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि चौथे नवरात्र पर करीब 6,500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। वहीं, तीसरे नवरात्र के दौरान मंदिर में 10,72,00.80 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News