अक्टूबर में इन ग्रहों ने बदली चाल, ये राशियां हो रहीं हैं प्रभावित

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 06:58 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October astrology 2020: अक्टूबर का महीना अब विदा ले रहा है लेकिन सौरमंडल में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन ने 12 राशियों में से 7 राशियों को अपना शुभ प्रभाव देना शुरू कर दिया है। इस महीने मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन कर चुके हैं और मंगल ग्रह मीन राशि में व बुध ग्रह तुला राशि में वक्री हो चुके हैं यानी उल्टी चाल चलने लगे हैं। देव गुरु बृहस्पति और शनि अक्टूबर महीने मार्गी अवस्था में हैं। जबकि राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में वक्री अवस्था में अपना गोचर जारी रखे हुए हैं। चंद्रमा तो हर ढाई दिन बाद राशि बदलते रहते हैं।

PunjabKesari October astrology 2020

Planetary Positions in October 2020: अक्टूबत माह में ग्रहों की बड़ी हलचल की शुरुआत मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से हुई थी, जो 4 अक्टूबर को मेष राशि से मीन में आ गए थे। फिर बुध ग्रह जिन्हें बुद्धि विवेक वाणी त्वचा और लेखन का कारक माना जाता है, वह 14 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री हो गए।

2020 Planetary Positions in October: सूर्य 17 अक्टूबर को बुध की कन्या राशि से अपनी नीच तुला राशि में आ गए  और बुध आदित्य योग बनाया।

PunjabKesari October astrology 2020

Planetary Positions october 2020: जीवन में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, विलासिता और सुख-समृद्धि के प्रतीक शुक्र ग्रह 23 अक्टूबर को सिंह राशि से बुध की कन्या राशि में आ गए हैं। कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है।

 PunjabKesari October astrology 2020

Transit of planets october 2020: जिस तरह इस महीने चार ग्रह 4 ग्रह राशि बदल चुके हैं, उससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई तरह की हलचल देखने को मिलेगी। रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र में भी फिर से उछाल आने लगेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में भी कई तब्दीलियां देखने को मिलेगी । चिकित्सा जगत को भी कोई बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि शुक्र ने भी राशि परिवर्तन किया है और शुक्र का औषधियों पर आधिपत्य माना जाता है।

Planet Calendar october 2020: जिस तरह इस महीने ग्रहों की हलचल हुई है, उससे सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही हैं। मीन राशि के लिए समय ठीक नहीं है। इस राशि वालों को संभल कर रहना होगा। चार राशियों- कर्क , कन्या , वृश्चिक और कुंभ वालों के लिए समय मिलाजुला है जबकि 7 राशियों - मेष , वृषभ ,मिथुन,  सिंह , तुला,  धनु और मकर राशि वालों के लिए समय मंगलकारी साबित होने वाला है।

October Horoscope 2020
मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी शिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि वालों को अपने विरोधियों पर जीत हासिल होगी और उन्हें कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे उनका प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे। आमदनी के कई स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेम संबंध शादी में भी तब्दील हो सकते हैं।

कर्क राशि वालों को मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। कुछ पेंडिंग कार्यों के सिरे चढ़ने से जहां प्रसन्नता हासिल होगी, वहीं परिवार में किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है ।

सिंह राशि वालों के लिए शुभ बात यह है कि अगर कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो आपको सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होगा।

कन्या राशि वालों को अभी इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। लेकिन नौकरी पेशा लोगों की इनकम बड़ेगी और बिजनेस में किसी बढ़िया पार्टनर का साथ मिल सकता है।

तुला राशि वालों को अच्छी खबरें मिलेंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा । बिजनेस के नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं जो मुनाफा देंगे। प्रमोशन के योग भी हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी विवाद का सामना करना भी पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी।

धनु राशि  वालों के जो ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, उनके सिरे चढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता जाएगा। ग्रह गोचर आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

मकर राशि वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा।। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। समाज में और कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण दायित्व भी संभालना पड़ सकता है।

कुंभ राशि वालों को शुरुआती अड़चने आएंगी लेकिन उसके बाद सफलता की गाड़ी तेजी से दौड़ने लगेगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

मीन राशि वालों को खास तौर पर सावधान रहना होगा। इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। विवाद को टालना होगा और अपने स्वास्थ्य पक्ष का भी ध्यान रखना होगा। उनके लिए ग्रहों की चाल अभी सही नहीं चल रही है

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News