इन 6 राशियों के लिए होगी नए साल की शुभ शुरुआत
punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 10:36 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
New Year 2024: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी है और हर कोई नए वर्ष की शुरुआत का बहुत ही बेसब्री से इन्तजार करता है। इसके अलावा कई लोगों के मन से बहुत से सवाल पैदा होते हैं कि कैसा रहेगा आने वाला साल ? या फिर क्या देखने पड़ेंगे बदलाव ?
आज इस आर्टिकल में बात करेंगे कि किन राशियों के लिए 2024 का नया वर्ष अच्छा रहने वाला है और किन राशियों को थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है। इस वर्ष के दौरान कुछ लोगों के घर में संतान भी आ सकती है। कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र राशि से चन्द्रमा का गोचर चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में होता है तो वहां पर आपको इसके शुभ फल मिलते हैं। अष्टम और बारहवें भाव में ज्यादा अशुभ हो जाता है।
These zodiac signs will get benefits इन राशियों को मिलेगा लाभ
सिंह राशि: सिंह राशि के लिए चन्द्रमा बेहद ही शुभ रहने वाला है। चंद्रमा इनके ऊपर से गोचर कर रहा है। ये लोग काफी पॉजिटिव रहेंगे। चंद्रमा मान का कारक है। ये सप्तम भाव को देखेंगे, ये केंद्र का भाव है और बहुत ही शुभ रहेगा। सप्तम भाव आपके पार्टनर का भाव है। साथी के बढ़िया तालमेल बना रहेगा। बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। सप्तम बिजनेस पार्टनर का भी भाव है, अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो उसके लिए भी ये बढ़िया रहेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि से चंद्रमा तीसरे गोचर करेगा। ये पराक्रम का भाव होता है। ये नाइन्थ भाव को एक्टिव कर देते हैं। ये भाग्य स्थान और है अध्यात्म का भाव है। पूजा-पाठ की तरफ रुझान बढ़ेगा। भाई के साथ तालमेल भी बढ़िया हो जाएगा। जो भी फैसला लेंगे सही साबित होगा।
मीन राशि: मीन राशि के लिए चंद्रमा छठे भाव में गोचर करेगा। छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव होता है। यहां से कोर्ट केस लड़े जाते हैं। छठे भाव में बैठकर चंद्रमा बारहवें भाव को एक्टिव करेगा। विदेश यात्रा होने के योग हैं। खर्चें भी हो सकते हैं लेकिन पॉजिटिव साइड पर होंगे।
कुम्भ राशि : कुम्भ राशि से चंद्रमा सातवें गोचर करेगा। ये सप्तम में गोचर करेगा और आपके मन को देखेगा। उस दौरान आप काफी एक्टिव फील करेंगे। चंद्रमा जब आपके सप्तम में से गोचर करेगा तो बिजनेस पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा बहुत बढ़िया फल करेंगे। जब दशम में गोचर करेगा चंद्रमा, तो दशम आपके कर्म का भाव है। काम और कारोबार से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि : इस राशि के लिए चंद्रमा ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहा है। ये तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ है। यह तरक्की का भाव है। यहां से ही आय देखी जाती है। जब चंद्रमा ग्यारहवें बैठेंगे तो पंचम को एक्टिव करेंगे। काफी पॉजिटिव फील करेंगे। इसके अलावा अगर संतान की चाह में हैं तो उसके लिए भी इन्तजार खत्म होता हुआ दिखाई देगा।
These zodiac signs will have to be careful इन राशियों को रहना होगा सावधान
कन्या राशि: कन्या राशि के लिए चंद्रमा बारहवें भाव में बैठ गया है। इन लोगों को थोड़ा सा संभल कर रहने की जरुरत है। खान-पान का ध्यान रखें।
मकर राशि : मकर राशि के चन्द्रमा अष्टम में गोचर करेंगे और ये ज्यादा शुभ नहीं होता। अचानक से दुर्घटना होने की सम्भावना है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728