महाभारतः किसी से दोस्ती करने से पहले रखें, इन बातों का ख्याल

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 05:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे धार्मिक ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो एक सफल व कुशल इंसान बन सकता है। कई लोग सोचते हैं कि धार्मिक ग्रंथों में केवल देवी-देवताओं के बारे में ही बताया गया हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है। कई ग्रंथ ऐसे भी हैं जिनमें सफल जीवन जीने के कई रहस्यों के बारे में बताया गया है। महाभारत के वनपर्व में दोस्ती को लेकर ऐसी 3 बातों के बारे में कहा गया है। जिससे हम एक अच्छा दोस्त पा सकते है। इसके साथ ही बुराइयों से कोसों दूर रह सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
श्लोक
येषां त्रीण्यवदातानि विद्या योनिश्च कर्म च।
ते सेव्यास्तैः समास्या हि शास्त्रेभ्योपि गरीयसी।।

इस श्लोक का मतलब है कि किसी को दोस्त बनाने से पहले उसकी शिक्षा और ज्ञान, उसके परिवार या परिवार के लोगों की जानकारी के साथ-साथ उनकी आदतें और काम के बारे में जानने के बाद ही दोस्त बनाएं।
PunjabKesari, kundli tv
शिक्षा और ज्ञान
महाभारत के अनुसार अगर आप किसी को अपना दोस्त बना रहे हैं तो पहले यह जरूर देखना चाहिए कि उस व्यक्ति के ज्ञान का स्तर क्या है। कई लोग हमारे आसपास ऐसे भी होते हैं जोकि पढ़ाई-लिखाई से दूर फालतू घूमना, हंसी-ठिठोली करना, दूसरों का मजाक उठाना आदि करते हैं। जोकि उनका स्वभाव बन जाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर ही रखें। एक अच्छा और ज्ञानी पुरुष भी अपने दोस्तों को सही राह में ला सकता है।

परिवार के लोगों की जानकारी
महाभारत के अनुसार जिससे आप दोस्ती करने वाले है। उसके परिवार के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए क्योंकि बिना जाने शायद आप एक दुष्ट, चोर या पापी प्रवृत्ति के इंसान से दोस्ती कर लेते है। ऐसे लोग आपको ही बाद में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
आदतें और काम
आप जिससे भी दोस्ती कर रहे है उसके काम और आदतों के बारे में जानने के बाद ही हाथ आगे बढ़ाएं। यदि किसी की बुरी आदतों को जाने बिना ही या उन्हें नजरअंदाज करके आप किसी के दोस्ती कर लेंगे तो, कभी ना कभी इनका दुष्परिणाम आपको झेलना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News