Navratri 2020: इस स्तोत्र का पाठ दिलाएगा हर बाधा से मुक्ति

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 12:11 PM (IST)

कहते हैं कि अगर सच्चे मन से मां की आराधना की जाए तो वह हर बाधा को दूर कर देती हैं। कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में फैला हुआ है और नवरात्रि का पर्व भी चल रहा है, अगर हम सब मिलकर नवरात्रि के इस पावन पर्व में माता की सच्चे मन से पूजा करेंगे तो मां इस दुख व कष्ट कते समय में हम सबको निकल देंगी। 
PunjabKesari
बता दें कि आज दूसरा नवरात्र है ओर इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और वे अपने भक्तों को कष्ट में नहीं देख सकती हैं। ब्रह्मचारिणी को तप की देवी कहा जाता है. मान्‍यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और इसी वजह से इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ गया। ऐसे में आज हम आपको उनका जाप किए जाने वाले मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से आपका हर कष्ट व हर बाधा को मां दूर कर देंगी।

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र 
दधानां करपद्याभ्यामक्षमालाकमण्डल।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्माचारिण्यनुत्तमा।।
PunjabKesari
मां ब्रह्मचारिणी स्तोत्र पाठ
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

मान्‍यताओं के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। देवर्षि नारद जी के कहने पर उन्होंने भगवान शंकर की पत्नी बनने के लिए तपस्या की और इन्हें ब्रह्मा जी ने मनचाहा वरदान भी दिया। इसके अलावा मान्यता है कि माता के इस रूप की पूजा करने से मन स्थिर रहता है और इच्छाएं पूरी होती हैं।a


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News