इस दिन पैदा हुए लोग पाते हैं माता-पिता का अधिक स्नेह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 11:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में ग्रहों नक्षत्रों का भी महत्व होता है और सप्ताह के 7 दिनों का भी। हर दिन का एक स्वामी ग्रह होता है। जैसे सोमवार का दिन है तो उस दिन के स्वामी चंद्रमा है। मंगलवार का दिन है तो उसके स्वामी मंगल ग्रह है । बुधवार का दिन है तो उसके स्वामी बुध ग्रह हैं। गुरुवार का दिन है तो उस दिन के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं । शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है ।  शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है और रविवार का दिन सूर्य का दिन होता है।  जिस दिन भी व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन के स्वामी ग्रह का प्रभाव उस व्यक्ति की नेचर पर भी पड़ता है और उसके फ्यूचर पर भी पड़ता है ।

आइए जानते हैं सोमवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है-
सोमवार को जन्मे व्यक्ति पर चंद्र का प्रभाव अधिक होता है। सोमवार को जन्में लोग सौम्य प्रकृति के होते हैं। वे सभी के साथ घुल-मिल कर रहने वाले, संवदेनशील, कल्पनाशील, प्रेमी, परिस्थिति के अनुसार ढलने वालें होते हैं।

ऐसे लोग वाद-विवाद से दूर ही रहते हैं। बिना वजह किसी से अप्रिय बात भी नहीं करते।  

सोमवार को जन्में लोग दिखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। माता का इनके प्रति अत्यधिक स्नेह रहता है।

ऐसे लोग बहुत भावुक और कई बार कमजोर दिल के भी होते हैं। ये मेहनती होने के साथ ही अपने काम को किसी भी हालत में पूरा करते हैं। काम को अधूरा नहीं छोड़ते।

सोमवार को जन्में लोग धन का अपव्यय नही करते। यानी पैसा सोच समझकर ही खर्च करते हैं।। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान और कलात्मक होते हैं यानी आर्टिस्टिक नेचर भी रखते हैं।

सोमवार को जन्मे पुरुषों का व्यवहार महिलाओं के प्रति बहुत शालीन होता है।

इस दिन जन्मे लोगों को सर्दी , कफ और खांसी की कई बार शिकायत रहती है । इन लोगों को गले व छाती से जुडे रोग, चेचक या सफेद चकते बनना तथा आंखों से सम्बंधित रोग होने की संभावना रहती है।

सोमवार को जन्मे लोग लेखक, कवि, मनोवैज्ञानिक  भी होते हैं और अगर व्यवसाय की बात करें  तो इस दिन जन्में लोग होटल, दूध, कागज, तेल, सौंदर्य सम्बंधी चीजों के बिजनेस में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा पर्यावरण, समुद्र विज्ञान और पानी से जुड़े कार्यों में भी इन्हें सफलता मिलती है।

कई बार इनका वैवाहिक जीवन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है, इसका कारण इनका स्वतंत्र प्रवृति का होना हैं, जो एक जगह बंध कर नही रह सकता।

सोमवार जन्मे लोगों का लकी नंबर 2 होता है ।

लकी रंग सफेद है, इसलिए ऐसे लोगों को सफेद रंग का रुमाल हमेशा अपनी जेब में रखना चाहिए।

इनका शुभ दिन सोमवार शुक्रवार व रविवार होता है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News