Festival Season: एमेजॉन इंडिया त्यौहारी सीजन से पहले 1,60,000 लोगों को देगा रोजगार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 10:49 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): एमेजॉन इंडिया ने भारत में त्यौहारों के मद्देनजर अपनी परिचालन प्रणाली में रोजगार के 1,60,000 से अधिक अवसर पैदा किए हैं। इससे उसके ई-कॉमर्स और फटाफट सामान की आपूर्ति (क्विक कॉमर्स) करने वाले कारोबार को समर्थन मिलेगा।

 
आमतौर पर त्यौहारी मौसम से ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कारोबार को काफी बढ़ावा मिलता है। इससे उपभोक्ता खर्च, ऑर्डर की संख्या और लेन-देन मूल्य में वृद्धि होती है। इलैक्ट्रॉनिक्स, फैशन, सौंदर्य उत्पादों, उपहार, किराना और घरेलू उत्पादों जैसी विभिन्न श्रेणियों में बढ़ती मांग के साथ त्यौहारी पेशकश और सुविधा को लेकर बढ़ती प्राथमिकता के कारण पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन गतिविधियों एवं खरीदारी में वृद्धि हुई है।

ई-कॉमर्स मंचों को जहां त्यौहारी खरीदारी में अधिक मूल्य के ऑर्डर से फायदा होता है, वहीं क्विक कॉमर्स कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इससे त्योहारी मांग डिजिटल वाणिज्य के समग्र परिवेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari