परीक्षा में जाने से पहले ये उपाय करना न भूलें

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 12:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


देवी भागवत के अनुसार देवी सरस्वती की पूजा सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। प्रात:काल सभी दैनिक कार्यों से फ्री होकर स्नान, ध्यान करके मां सरस्वती की तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद गणेश जी तथा नवग्रहों की विधिवत पूजा करें। तत्पश्चात माता को सिन्दूर व अन्य शृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं फिर फूलमाला चढ़ाएं। मीठे का भोग लगा कर सरस्वती कवच का पाठ करें। देवी सरस्वती के इस मंत्र का जाप करने से ‘‘श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा’ पुण्य मिलता है। परीक्षा से एक सप्ताह पहले छात्र को दही और मीठा खिलाना आरंभ कर दें।

PunjabKesari

यह मंत्र शिक्षा में कमजोर विद्यार्थी या उनके अभिभावक भी मां सरस्वती के चित्र को सामने रख के 5 या 11 माला कर सकते हैं-
ओम् ऐं सरस्वत्यै नम:

वाक् सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ओम् हृीं ऐं हृीं ओम् सरस्वत्यै नम:

आत्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ओम् ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदया!!

PunjabKesari

रोजगार प्राप्ति व प्रोमोशन के लिए ये मंत्र पढ़ें-
ओम् वद वद वाग्वादिनी स्वाहा !

परीक्षा में सफलता के लिए आज से ही इस मंत्र का जाप मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख करते रहें-
ओम् एकदंत महा बुद्धि, सर्व सौभाग्य दायक:!
सर्व सिद्धि करो देव गौरी पुत्रों विनायक: !!

PunjabKesari

जिन दिनों में परीक्षा आरंभ हो रही हो या हो तो ये उपाय करें -
सोमवार-
परीक्षा में जाने से पूर्व दर्पण देखें और कमरे से पहले दाहिना पैर पहले निकालें।

PunjabKesari

मंगलवार- हनुमान जी के मंदिर में गुड़ या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और प्रतिमा पर सिंदूर लगा कर जाएं।

बुधवार- घर से मीठा धनिया खाकर और गणेश जी का मंत्र - ओम् गं गणपत्यै नम: पढ़ कर जाएं।

वीरवार- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। पॉकेट में पीला रुमाल या हल्दी का एक छोटा टुकड़ा रख कर जाएं।

PunjabKesari

शुक्रवार- सफेद चंदन का तिलक लगाएं, दही, मीठा खाकर और दही दान करके जाएं।

शनिवार- शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और जेब में थोड़ी सी काली सरसों या राई रख लें।

रविवार- सूर्य को जल अर्पित करें और हलवा खाकर व बांट कर जाएं।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News