Mundan Muhurat 2026 : 2026 में अपने बच्चे का मुंडन करवा है तो नोट कर लें ये शुभ मुहूर्त, कहीं चूक न जाए मौका

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 04:22 PM (IST)

Mundan Muhurat 2026 : हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों का विशेष महत्व है, जिनमें से मुंडन संस्कार बच्चे के शैशव काल का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भ के बालों को हटाने से न केवल बच्चे की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि उसकी बुद्धि और स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। लेकिन, शास्त्रानुसार मुंडन संस्कार तभी फलदायी होता है जब वह पूरी तरह से शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाए। यदि आप भी अपने लाड़ले या लाड़ली का मुंडन नए साल 2026 में करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है कि आप पंचांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ तिथियों का चयन कर लें। साल 2026 में कई ऐसे पावन योग और नक्षत्र बन रहे हैं, जो इस संस्कार के लिए अत्यंत कल्याणकारी साबित होंगे। तो आइए जानते हैं साल 2026 में मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त के बारे में-

Mundan Muhurat 2026

21 जनवरी 2026 सुबह 07:14  - सुबह 2.49, 22 जनवरी
29 जनवरी 2026 सुबह 07:32 - दोपहर 1.57
11 फरवरी 2026 सुबह 10:53 - सुबह 7.03, 12 फरवरी
12 फरवरी 2026 सुबह 07:02 - दोपहर 1.43
18 फरवरी 2026 शाम 05:00 - रात 9.16
26 फरवरी 2026  सुबह 06:49 - दोपहर 12.12
27 फरवरी 2026 सुबह 10:49 - रात 10.35
6 मार्च 2026 सुबह 09:30 - शाम 5.56
16 मार्च 2026 सुबह 09:43 - सुबह 6.30, 17 मार्च
25 मार्च 2026 सुबह 06:20 - दोपहर 1.52
27 मार्च 2026 सुबह 10:09 - सुबह 6.17, 28 मार्च
03 अप्रैल 2026 सुबह 08:45 - सुबह 6.09, 4 अप्रैल
13 अप्रैल 2026 सुबह 05:58 - सुबह 1.11, 14 अप्रैल
23 अप्रैल 2026 सुबह 05:48 - रात 8.52
01 मई 2026 सुबह 05:40 - रात 10.55
04 मई 2026 सुबह 09:58 - सुबह 5.27, 5 मई
11 मई 2026 दोपहर 03:27 - रात 1.29, 12 मई
17 जून 2026 सुबह 05:22 - रात 9.14
24 जून 2026 सुबह 05:24 - सुबह 5.24, 25 जून
25 जून 2026 05:24 - शाम 4.30
02 जुलाई 2026 09:28 - सुबह 5.26, 3 जुलाई
03 जुलाई 2026 05:27 - सुबह 11.23
09 जुलाई 2026 10:40 - दोपहर 2.56
15 जुलाई 2026 11:53 - रात 9.47
20 जुलाई 2026 19:10 - सुबह 4.04, 21 जुलाई

 

Mundan Muhurat 2026

मुंडन संस्कार का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, मुंडन संस्कार से बच्चे की उम्र बढ़ती है, सेहत में सुधार होता है और मस्तिष्क की गर्मी कम होती है, जिससे बच्चा शांत और बुद्धिमान बनता है। इसे हमेशा शुभ नक्षत्र और तिथि में ही करना चाहिए ताकि बच्चे पर ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव पड़े।

Mundan Muhurat 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News