Moolank 1 to 9 2026 Forecast: किसे मिलेगी तरक्की, धन और सफलता ?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 10:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Moolank 1 to 9 2026 Forecast: मूलांक 1 से मूलांक 9 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में कई तरह से राशिफल तैयार किया जाता है। एक तो 12 राशियों के हिसाब से ग्रह गोचर की स्थिति को देखते हुए वार्षिक भविष्यफल ज्योतिषी तैयार करते हैं और एक तरीका अंक ज्योतिष का होता है जो व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से तैयार किया जाता है।

अंक ज्योतिष भी एक प्राचीन विज्ञान है क्योंकि हमारे जीवन के सभी पहलु अंकों से जुड़े हुए हैं। जिस तरह जन्म कुंडली में ग्रहो का प्रभाव कार्य करता है, उसी प्रकार अंक ज्योतिष में 9 अंको की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन 9 अंकों का संबंध 9 ग्रहों से होता है। यानी प्रत्येक नंबर किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है और आज 1 से 9 अंक तक की बात करेंगे। 2026 आप सबके लिए कैसा रहने वाला है, इस पर चर्चा होगी।

मूलांक 1- सबसे पहले 1 अंक की बात करेंगे, जो सूर्य का प्रतीक है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,  उनका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 वालों के लिए नया साल यानी साल 2026 खुशियों की पिटारी लेकर आ रहा है क्योंकि साल 2026 के अंकों का टोटल किया जाए तो 1 बनता है। जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं इसलिए न्यूमैरोलॉजी के हिसाब से 2026 सूर्य का वर्ष रहने वाला है यानी मूलांक 1 वालों का साल रहने वाला है इसलिए मूलांक 1 वालों को अलग-अलग क्षेत्र में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी। प्रमोशन का योग बनेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और इनकम के नए साधन भी बनेंगे।

मूलांक 2- इसके बाद मूलांक 2 की बात करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होगा। जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। मूलांक 2 के लोगों के लिए नया साल बहुत शानदार रहेगा। करियर में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेल-मिलाप भी बढ़ाएंगे। वर्ष 2026 के मध्य का समय काफी अनुकूल साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। 

मूलांक 3- इसके बाद मूलांक 3 की बात करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,  उनका मूलांक 3 होगा। जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। मूलांक 3 वालों का पारिवारिक जीवन 2026 में काफी सुखद रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपके रिश्तों में सामंजस्य और मेल-जोल को बढ़ाएगी। इस दौरान परिवार में किसी शुभ कार्य या समारोह का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है और माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। इन्वेस्टमेंट की दृष्टि  से 2026 के जनवरी, अप्रैल, अक्टूबर और नवंबर लाभकारी हैं। संपत्ति या अचल संपत्ति में निवेश करने के इच्छुक जातक इस समय को अनुकूल पा सकते हैं।

मूलांक 4- अब मूलांक 4 की बात करते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4 तारीख को, 13 तारीख को, 22 तारीख को और 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 बनता है। जिसके स्वामी ग्रह राहु होते हैं। जिन्हें शैडो ग्रह कहा जाता है। तिलस्मी ग्रह कहा जाता है। अनकंवेंशनल ग्रह कहा जाता है। 2026 मूलांक 4 वालों के सपने पूरे करने वाला है। कई क्षेत्रों में गजब की कामयाबी देने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ देने वाला है। विदेश यात्रा का योग बनाने वाला है। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो कोई बड़ा ओहदा भी देने वाला है। प्रेम और रोमांस के मौके देने वाला है और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी देने वाला है।

मूलांक 5- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5,14, या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होगा। इस अंक के स्वामी बुध हैं। मूलांक 5 वालों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है। इनके दिमाग में हमेशा नई-नई योजनाएं आकार लेती रहती हैं। 2026 में मूलांक 5 वाले लोग अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल की वजह से आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो को बड़ी डील करने में कामयाब हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे और मनचाही जगह पर पोस्टिंग पाने में भी आप कामयाब रहेंगे। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।

मूलांक 6- इसके बाद मूलांक 6 की बात करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6 तारीख को, 15 तारीख को और 24 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को प्रेम, धन, लग्जरी लाइफ, रोमांस, हैप्पी सेक्सुअल लाइफ और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 2026 वर्ष के अंकों को देखा जाए तो इसमें 6 का अंक भी आया है इसलिए 2026 मूलांक 6 वालों के लिए बहुत लकी रहने वाला है। लग्जरी और मैटेरियलिस्टिक लाइफ देने वाला है। प्रेम और रोमांस के मौके देने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला है। नई प्रॉपर्टी का योग बनाने वाला है और विदेश जाने में भी सफलता देने वाला है।

मूलांक 7- इसके बाद मूलांक 7 की बात करते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक के स्वामी केतु ग्रह हैं। मूलांक 7 वालों को 2026 में कई सुखद सरप्राइज मिलने वाले हैं। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलने वाले हैं। हैरान कर देने वाली सफलता मिलने वाली है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहने वाली है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है। आपके संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।

मूलांक 8 - इसके बाद मूलांक 8 की बात करते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 8 होता है। यह शनि का अंक है इसलिए मूलांक 8 वालों पर 2026 में शनि देव की अपार कृपा बनी रहेगी। अन्य ग्रह भी मूलांक 8 वालों को अलग-अलग क्षेत्र में आगे बढ़ाने के शानदार मौके देंगे। सिर्फ थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा। वैसे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कर्ज से छुटकारा पाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और अगर आप बिजनेस करते हैं तो बिजनेस को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे।

मूलांक 9- इसके बाद अंतिम अंक 9 अंक की बात करते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी मंगल हैं। मूलांक 9 वालों के लिए 2026 अपनी बंद मुट्ठी में कई सुखद सरप्राइज लेकर आ रहा है और आपकी लाइफ में कोई टर्निंग पॉइंट भी आने वाले हैं। आपकी प्रतिभा खुलकर दुनिया के सामने आएगी और समाज में आपका डंका बजेगा। आपकी योजनाएं आकार लेंगी और कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी तथा पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नया वाहन खरीदने का योग भी बनेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए हाथ से भी मुलाकात 9 वालों के लिए 2026 बहुत बढ़िया रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News