Holika Dahan 2026 : अपना आशियाना लेने का अटका सपना होगा पूरा, होलिका दहन पर आजमाएं जौ का टोटका

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 03:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holika Dahan 2026 : होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाने से घर और धन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए पहले एक साबुत नारियल लें और उसे लाल कपड़े तथा मौली से सजाएं। अपनी मनोकामना को ध्यान में रखते हुए इसे होलिका की आग में अर्पित करें। ऐसा करने से भूमि और भवन से जुड़ी रुकावटें समाप्त होती हैं।

Holika Dahan 2026

इसके साथ ही, होलिका की आग में साबुत जौ या गेहूं भूनें। अगले दिन इस भुने हुए जौ का थोड़ा-सा हिस्सा घर के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांटें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है, घर खरीदने में आने वाली समस्याएं हल होती हैं और कर्ज की मुश्किलें कम होती हैं।

होलिका की अग्नि की सात परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए एक पान के पत्ते को होलिका में अर्पित करें। यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करने और घर खरीदने को आसान बनाने में सहायक माना जाता है।

Holika Dahan 2026

इसके अलावा, होलिका की राख को एक लाल कपड़े में डालकर उसमें तांबे का छेद वाला सिक्का रखें और इसे अच्छी तरह बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर बनाने या धन से जुड़े संकट दूर होते हैं।

इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को रात 12:50 बजे से लेकर लगभग 2 बजे तक होगा। हालांकि, इस दिन शाम 6 बजे प्रदोष काल में भी होलिका दहन करना शुभ माना जाता है।

Holika Dahan 2026
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News