Chandra Grahan 2026 : 3 मार्च को आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा, जानें आपके शहर का समय

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 03:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2026 : साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, जिसके कारण इसका धार्मिक और सूतक प्रभाव भी मान्य होगा।

Chandra Grahan 2026

चंद्र ग्रहण 2026 का समय 
3 मार्च को होने वाला यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर में शुरू होगा और शाम को समाप्त होगा। चूंकि भारत में चंद्रमा शाम को उदय होता है इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रस्तोदय (चंद्रमा का उदय ग्रहण लगी हुई अवस्था में होना) के रूप में दिखाई देगा।

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

शहर- चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली- 6.22 PM
लखनऊ- 6.02 PM
कोलकाता-    5.43 PM  
भोपाल- 6.21  PM
चैन्नई- 6.21 PM
पटना - 5.55  PM
बेंगलूरु- 6.32 PM    
हैदराबाद - 6.26 PM
कानपुर- 6.14 PM
शिलांग - 5.27 PM

Chandra Grahan 2026

सूतक में क्या करें और क्या नहीं ?

पूजा-पाठ वर्जित: सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और मूर्तियों का स्पर्श वर्जित होता है।

भोजन: सामान्यतः सूतक काल में भोजन बनाने और करने से परहेज किया जाता है, हालांकि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए दोपहर 03:30 बजे के बाद से कड़े नियम लागू होते हैं।

गर्भवती महिलाएं: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और धारदार वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए।

Chandra Grahan 2026


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News