Monthly Horoscope April 2021: लव लाइफ से लेकर धन लाभ तक का हाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 03:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: इस माह आपके घर धार्मिक कार्य आयोजित होंगे। समय-समय पर आपको अपने गुरुओं का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप के निर्वाह के लिए ज़रूरी चीज़ों के अतिरिक्त लग्ज़री सामान पर रूपए खर्च होंगे। आपका अधिक समय परिवार की देखरेख में निकलेगा। मनोरंजन के लिए किसी रमणीक स्थल पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
उपाय: हर बृहस्पतिवार को विष्णु मंदिर में सफाई करें।

वृष: माह की शुरुआत में धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अनेक प्रकार से धन कमाने के मौके मिलेंगे। इस माह आपके परिवार से आपकी थोड़ी दूरी बढ़ सकती है। प्रियजनों को भी आवश्यक समय दें। स्थान परिवर्तन के लिए भी समय अनुकूल चल रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए ठीक से चिकित्सा करवाएं। माह के अंत तक कोई व्यापारिक सफलता भी मिलेगी। 
उपाय: अपने हाथ में चांदी का कड़ा पहनें।

मिथुन : राजनीतिक गतिविधियों में आपको सफलता मिलेगी। मान-सम्मान को बढ़ाने के कार्य करते रहें। धन को बढ़ाने के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में कई प्रकार की उलझनें आपको तनावग्रस्त कर सकती हैं। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों में काम के प्रति उदसीनता रहेगी। किताबों को अच्छा मित्र बनाना लाभ देगा। 
उपाय: गौ सेवा करते रहें।

कर्क: आप अपने आपको परिस्थितियों में अटका हुआ महसूस करेंगे। आपके कई कार्य आगे टलते जाएंगें। जॉब ऑफर ज़रूर हाथ लगेगी परंतु हो सकता है कि वे आपकी इच्छानुसार न हों। व्यापार थोड़ी मध्यम गती से चलेगा। धन की आवक समान्य रहेगी। धैर्य रखने से सब काम बनेंगे। 
उपाय: छोटे बच्चों को चाट खिलाएं।

सिंह: युवा वर्ग के लिए ये माह उत्साह भरा रहेगा। कई रोमांचक गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी। आप कई बार आपको एकाकी महसूस करेंगे। आपके रिलेशनशिप उग्र व्यवहार से प्रभावित होंगे। ज़्यादा मन घर से बाहर व्यतीत करने को करेगा। धन से जुड़े कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिता का सहयोग लेते रहें। मित्रता में सावधानी जरूरी है। 
उपाय: विष्णु सहस्तरनाम का जाप करते रहें।

कन्या: इस माह आपको कला के क्षेत्र में कुछ सफलता मिलेगी। अपने सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रखें। आपको अपने भूतकाल में जीना छोड़ना होगा ओर तब ही आप भविष्य मे आगे बढ़ोगे। रिश्तों को प्रेम की ढोर से बांधे। पोसेसिव रवैया नुकसान देगा। व्यापार में किसी आर्थिक संकट आने कि सम्भावना है।
उपाय: दुर्गा मां के 32 नामों का जाप करें।

तुला: आपकी ज़िंदादिली लोगों को प्रभावित करेगी। घर में अपने माता-पिता के साए में आपको काफी राहत मिलेगी। उनके सहयोग से बाहरी परेशानियों में से निकल जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ये माह थोड़ा आरामदायक रहेगा परन्तु कैरियर में सफलता के लिए परिश्रम करते रहें। 
उपाय: अंधों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक: मेहनत से कमाया धन हमेशा आपको बरकत देगा। गलत तरीकों से घर आया पैसा और गलत लोगों का साथ आने वाले समय में बड़ी मुसीबत बन सकता है। शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों के लिए ये माह थोड़ी आर्थिक सुदृढ़ता लेकर आएगा। व्यापार में कोई नया परिवर्तन लाने की ज़रूरत है। 
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का नित्य पठन किया करें।

धनु: कारोबारियों के लिए इस माह थोड़ी कागज़ी कार्यों की उलझन रहेगी। अपने बही खाते दुरूस्त रखें। अपने घर में कीमती चीज़ों का खास ध्यान रखें। बीपी संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। वाहन इत्यादि किसी बाहरी व्यक्ति को न दें। अपने घर में छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें। 
उपाय: दूध मंदिर चढ़ाते रहें।

मकर: आपको कई अच्छे विवाह के प्रस्ताव आएंगे। करीबी रिश्तेदारों की सहायता से बात पक्की हो सकती है। आर्थिक रूप से माह अच्छा रहेगा। काफी मात्रा में जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। अपने घर में वृद्ध व्यक्तियों के लिए कोई सुविधा जनक समान खरीदने पर धन खर्च होगा। परिवार में आपका बोलबाला रहेगा। 
उपाय: मंदिर की सीढ़ियां साफ करते रहें।

कुंभ: इस माह आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों में सफलता मिलेगी। संतान की नौकरी के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अपने लवर को मन की बात कहने में संकोच न करें। लंबे समय के बाद प्रेम के अच्छे पल गुजरेंगे।
उपाय: रुद्राष्टकम का प्रतिदिन जाप करें।

मीन: प्रेमी युगल के लिए यह माह बहुत खास रहेगा। एक-दूसरे को ओर भी जानने के अवसर मिलेंगे। विवाह की बात किसी महिला मित्र या रिश्तेदार के द्वारा आगे बढ़ाएं सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में किसी को भागीदार बनाना लाभदायक सिद्ध होगा। पैसों के नए रस्ते खुलेंगे। सुंदरता प्रसाधनों पर अधिक ध्यान रहेगा। 
उपाय: दवाइयां दान करते रहें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News