मनी प्लांट किस रंग की बोतल में रखें, वास्तु का ये छोटा नियम घर में ला सकता है बड़ा बदलाव
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 03:00 PM (IST)
Money Plant Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। लोग अपने घर की सुंदरता को बनाएं रखने के लिए अक्सर मिट्टी के गमले की जगह पानी की बौतल में मनी प्लांट का पौधा उगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु के नियमों के अनुसार, कांच की बोतल का रंग आपके घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालता है। इसलिए मनी प्लांट उगाने से कांच की बोतल के रंग का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को किस तरह की बोतल में रखना बेहतर माना जाता है।
किस रंग की बोतल में रखें मनी प्लांट?
हरा रंग
मनी प्लांट को हरे रंग के कांच की बोतल में रखना शुभ माना जाता है। हरा रंग उन्नति, प्रगति और प्राकृति का प्रतीक होता है। इस रंग की बोतल में पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और धन आगमन के नए रास्ते खुवते हैं।
नीला रंग
नीले रंग के बोतल में मनी प्लांट रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने में मद मिलती है।
पारदर्शी या क्लियर बोतल
यदि आपके पास हरे या नीले रंग की बोतल नहीं है, तो आप साधारण पारदर्शी कांच की बोतल का उपयोग भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पानी हमेशा साफ रहे।
भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
लाल और पीला रंग
लाल या पीले रंग की बोतल में मनी प्लांट कभी नहीं लगाना चाहिए। लाल रंग अग्नि तत्व का प्रतीक है, जो जल तत्व के विपरीत काम करता है। इससे घर में तनाव और पैसों का नुकसान हो सकता है।
प्लास्टिक की बोतल
प्लास्टिक की बोतलों में मनी प्लांट रखने से बचें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। हमेशा कांचकी बोतल का ही चयन करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
