Monday special: आज शिव शक्ति को खिलाएं ये मिष्ठान, बनेगा हर बिगड़ा काम

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Monday special: शास्त्रों में चन्द्रमा को भगवान शंकर के मस्तक पर स्थान प्राप्त है और देवी गौरी को भू चन्द्र स्वरूप के कुंद पुष्प की ख्याती प्राप्त है अत: गौरी और शंकर दोनों चन्द्रमा से प्रेरित हैं। शास्त्रों में ग्रहों से संबंधित कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बताए गए हैं जिनका भोग लगाने, दान करने और खाने से निश्चित ग्रह और देवता प्रसन्न हो जाते हैं। चन्द्रमा से संबंधित एक ऐसा व्यंजन है जिसको शास्त्रों में भोजन में खाने और भगवान को अर्पित करने हेतु सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह खास भोजन दूध और चावल से बनी खीर है।


PunjabKesari Shiv ji favourite sweet

चावल को शास्त्रों में अक्षित कहा गया है अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता तथा गाय के दूध को शास्त्रों में अमृत कहा गया है क्योंकि गाय में 36 कोटी देवी-देवता विराजते हैं। दूध और चावल से बनी खीर शुद्ध रूप से अमृत है तथा इसी को शास्त्रों ने क्षीर सागर कहा है। यह वो स्थान है जहां भगवान नारायण विराजित रहते हैं। खीर का शिवलिंग पर अभिषेक करने से तथा देवी गौरी पर प्रसाद रूप में अर्पण करने से चन्द्रमा से संबंधित दोष शांत होते हैं, मानसिक सुख-शांति रहती है, घर-परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है तथा संचित धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari Shiv ji favourite sweet
सोमवार के दिन अक्षत और दूध के गाय में बनी खीर में शतावरी मिलाकर खाने से शिव शक्ति पर भोग चढ़ाकर वितरित करने से अनको-अनेक लाभ होते हैं। जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

PunjabKesari Shiv ji favourite sweet

घर के सभी सदस्य प्रदोषकाल में इकट्ठे होकर भगवान शिव की आरती करें, खीर का भोग लगाएं और मिलकर सेवन करें। हर सोमवार को ऐसा करने से परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है। गृह कलेश से सदा-सदा के लिए छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari Shiv ji favourite sweet


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News