25 अप्रैल को बुध बदलेंगे अपना घर, बनेगा छप्पर फाड़ लाभ योग

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Mercury transit in Aries: आज  25 अप्रैल, 2020 को सुबह बुध ने राशि परिवर्तन कर लिया है। बुध ने मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश किया है। अब 9 मई, 2020 तक ये यहीं पर वास करने वाले हैं। सूर्य पहले से ही मेष राशि में उच्च अवस्था में विद्यमान हैं। बुध निष्पक्ष ग्रह है। ये जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उसे उसी के अनुरुप शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। इस गोचर से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे तो अन्य को अशुभ। आइए जानें, आपकी राशि को बुध के नए घर में जाने से मिलेगा क्या परिणाम-
 
PunjabKesari Mercury transit in Aries
 
मेष आपकी राशि के लिए तो मंगलमय समय का आरंभ है। हर तरफ से सफलता हाथ आएगी। बहुत सारी गुड न्यूज मिलेंगी।
 
वृष एक महीने तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, दुश्मनों पर हावी रहेंगे। कोरोबार अथवा जॉब में भी चेंज आने की संभावना है।
 
मिथुन समय तो बहुत अच्छा है लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा अपने पैरों पर खुद से कुल्हाड़ी मारने का काम करेंगे।
 
कर्क मंगलमय समय का आरंभ हो गया है। हर तरफ से सक्सेस मिलेगी। मिट्टी में भी हाथ डालेंगे तो वो सोना बन जाएगी।
 
सिंह भाग्य के बंद पड़े दरवाजे खुलने का समय आ गया है। हर तरह से आपका हित होगा। गुरु अथवा गुरु जैसे व्यक्ति की कृपा बनी रहेगी।
 
कन्या आपका स्वभाव जिज्ञासु किस्म को हो जाएगा। हर चीज़ को जानने का प्रयास करेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें। ननिहाल में समस्याएं हो सकती हैं।
PunjabKesari Mercury transit in Aries
 
तुला ये गोचर आपके लिए बैड लक लाया है। ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल नहीं हैं। अच्छे कर्म करें, परिणाम भी शुभ होंगे।
 
वृश्चिक इस गोचर के प्रभाव से बहुत सारे शुभ लाभ मिलने वाले हैं। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। हर तरफ से मंगल ही मंगल होगा।
 
धनु कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। छोटी सी चूक बड़ी मुसीबत को न्यौता दे सकती है।
 
मकर मेहनत के रंग लाने का समय आ गया है। जितना परिश्रम करेंगे, उससे अधिक लाभ मिलेगा। आर्थिक तौर पर मनचाही सफलता हासिल करेंगे।
 
कुंभ जीवन में बहुत सारे अच्छे बदलाव आने वाले हैं। नए-नए मौकों का लाभ मिलेगा। लाइफ में कुछ नए लोग आएंगे, जो दशा और दिशा दोनों बदल देंगे।
 
मीन बोलचाल की भाषा से दूसरों को बस में करने की कला आएगी। धन के साधन तो बढ़ेंगे ही बचत भी अच्छी-खासी होगी।
 
PunjabKesari Mercury transit in Aries

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News