इस दिशा में रखी दवाइयां बन सकती हैं परेशानी की वजह, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 03:52 PM (IST)

Medicine Vastu Tips : घर में दवाइयां लगभग हर परिवार में रखी जाती हैं। कभी सिर दर्द की गोली, कभी बुखार की दवा, तो कभी रोजाना इस्तेमाल होने वाली मेडिसिन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दवाइयों को रखने की दिशा को लेकर भी कुछ खास बातें बताई गई हैं। कहा जाता है कि अगर दवाइयों को घर में गलत दिशा में रखा जाए, तो इसका असर सिर्फ स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, गलत स्थान पर रखी दवाएं बीमारी के लंबे समय तक बने रहने, बार-बार खर्च बढ़ने और घर में नकारात्मकता का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर में दवाइयां किस दिशा में रखनी चाहिए। कौन-सी दिशा ऐसी मानी जाती है जहां भूलकर भी दवाएं नहीं रखनी चाहिए। तो आइए वास्तु के अनुसार, जानते हैं दवाइयां रखने की सही दिशा के बारे में-

Medicine Vastu Tips

सबसे पहले दवाइयों को सही दिशा में रखने की बात करें तो वास्तु के अनुसार घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में दवा रखना सही माना जाता है। इस दिशा को धनवंतरी जी की दिशा भी माना जाता है। धनवंतरी जी को आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि इस दिशा में दवाईयां रखने से बीमार चल रहा व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है।

किस दिशा में दवाएं नहीं रखनी चाहिए तो बता दें कि वास्तु के अनुसार दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में दवा रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में दवाएं रखने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है, साथ ही दवाओं पर व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी इस दिशा में दवाइयां न रखें। वहीं वास्तु के अनुसार पूर्व-दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में भी दवाईयां रखने से परहेज़ करना चाहिए।  

Medicine Vastu Tips

वास्तु के अनुसार, रात को सोते समय या सिर के पास दवाइयां रखकर भी नहीं सोना चाहिए। माना जाता है कि सिरहाने दवाइयां रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और मन में बीमारी का भाव भी आने लगता है। कहते हैं कि इससे सेहत सुधरने की बजाय और भी खराब हो सकती है।

इसके साथ ही एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को लंबे समय तक जमा करके भी नहीं रखना चाहिए। समय-समय पर दवाओं की जांच करते रहें और जरूरत न होने पर उन्हें सुरक्षित तरीके से हटा दें। माना जाता है कि अनावश्यक और पुरानी चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं, वहीं व्यवहारिक रूप से भी एक्सपायर दवाएं स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

Medicine Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News