May 2022 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्ड लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May 2022 Tarot Monthly Rashifal: मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मई माह अच्छा रहेगा। जो जातक जमीन से संबंधित कार्य कर रहे हैं या फिर कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए माह अति उत्तम साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावनाएं हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा। विदेश संबंधित कार्य भी इस में सफल होंगे। 
उपाय- मां दुर्गा या हनुमान जी की उपासना करें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। जो जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। बड़े भाई-बहन और दोस्तों से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उत्तम साबित होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा । जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। जो जातक अध्यात्मिकता में उन्नति चाहते हैं उनके लिए भी यह माह शुभ रहेगा।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं और मां दुर्गा की उपासना करें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि आने वाला माह औसत रहेगा। मिथुन राशि वाले जातकों की सफल विदेश यात्राएं दिख रही हैं। विदेश संबंधित कार्य भी पूरे होते हुए दिख रहे हैं। कामकाज में यह माह अति शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। पिता जी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, फिजूल की बहस से बचें। अधिक निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लीजिएगा। जिन जातकों का व्यापार फैशन इंडस्ट्रीज से जुड़ा हुआ है, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।

कर्क राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करें तो अपने परिवार की सलाह अवश्य लें।  जो जातक मीडिया से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए माह शुभ साबित होगा। कारोबार अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह औसत रहेगा, बॉस के साथ कुछ विचारों में अनबन होने की आशंका दिख रही है। जो जातक अध्यात्मिकता में उन्नति चाहते हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। 

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए  माह औसत साबित होगा। व्यापारियों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड सलाह दे रहे हैं आप टाइम मैनेजमेंट के साथ इस महीने कार्य करें। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी यह माह सफल रहेगा। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा परंतु जो विद्यार्थी रिसर्च कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाला मई महीना अति उत्तम साबित होगा।
उपाय- प्रथम पूज्य गणपति जी की उपासना अवश्य करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। जो जातक विवाह के लिए अपना जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह महीना अति उत्तम साबित हो सकता है। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। टैरो कार्ड साथ में यह भी सलाह दे रहे हैं कि अपने पिता की सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय करें! 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए माह उत्तम साबित होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। जो लोग विवाह के लिए संबंध ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। फिजूलखर्ची से बचें। पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। निवेश करने के लिए भी यह माह अच्छा साबित होगा। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि माह उनके लिए औसत साबित होगा। जमीन संबंधित कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। मित्रों से लाभ मिलेगा। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह माह उत्तम साबित होगा। 
 उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और राम नाम का जाप करें। 

धनु राशि
टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए यह माह औसत रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ रहेगा परंतु साथ में टैरो कार्ड्स यह भी बता रहे हैं कि कॉन्पिटिशन काफी मुश्किल होगा।  विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बड़े भाई-बहन के साथ वाद-विवाद से बचें।  
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए माह अच्छा रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कामकाज में यह माह औसत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। कुछ शुभ यात्राएं होती हुई दिख रही है। खान-पान का ध्यान रखें। कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं परंतु टैरो कार्ड साथ में यह भी बता रहे हैं कि माह के अंत तक सारी परेशानियों से आप निकल जाएंगे।
उपाय- अपने इष्ट की उपासना करें। पशु-पक्षियों को खाना दें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि थोड़ा मानसिक तनाव इस माह आपका बढ़ सकता है, धैर्य से काम लें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। छोटी यात्राएं दिख रही हैं। 
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। विदेश संबंधित कार्य सफल रहेंगे। यात्राएं भी सफल रहेंगी। कारोबार अच्छा चलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- मां लक्ष्मी और विष्णु जी की उपासना करें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News