May 2023 Monthly rashifal Capricorn: मई महीने में मकर राशि वालों का हाल

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May Monthly rashifal Capricorn: आज बात करेंगे मकर राशि के जातको के बारे में कि उनके लिए मई का महीना कैसा रहने वाला है ? सबसे पहले बात करेंगे ग्रहों के गोचर के बारे में। चंद्रमा मकर राशि के अष्टम में गोचर करेंगे। मकर राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी पड़ाव चल रहा है। शनि दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। गुरु, सूर्य, बुध और राहु ये भी चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा शुभ गोचर में नहीं हैं। केतु दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं।

2 मई को राशि परिवर्तन होगा और शुक्र छठे भाव में चले जाएंगे। 10 मई तक मंगल शुभ गोचर में हैं। उसके बाद मंगल चले जाएंगे सप्तम भाव में। सूर्य 15 मई को राशि परिवर्तन करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Status of Karma Sthana in the month of May मई महीने में कर्म स्थान की स्थिति: गुरु की सप्तम दृष्टि पड़ रही है दसवें भाव के ऊपर। निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। आय भाव का स्वामी मंगल बनता है। 10 मई के बाद आय से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन भाव के ऊपर मंगल की दृष्टि है। राहु की दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर है। ये खर्चे वाला भाव है। ज्यादा खर्चे होने की संभावना है।

Relationship status in may मई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप वालों के लिए समय बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं है। चंद्रमा से अगले भाव में शनि का गोचर हो रहा है। मंगल शादी वाले भाव में आकर बैठ जाएंगे और सीधा चंद्रमा को देखेंगे। पार्टनर की सेहत से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। मंगल नीच होकर सप्तम भाव में बैठ गए हैं। सिंगल के लिए पंचम भाव का स्वामी शुक्र छठे भाव में चला गया है। यहां पर शुक्र की नीच राशि होती है। शुक्र अशुभ गोचर में चला गया है। सिंगल के लिए भी समय सही नहीं है।

Health status in the month of May मई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत का स्वामी बुध बनता है आपकी कुंडली में। अष्टम भाव का स्वामी भी शुभ गोचर में नहीं है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। चोट के योग बन रहे हैं। खान-पान पर ध्यान दें।

छात्रों के लिए समय थोड़ा सा बेहतर है। सूर्य पंचम में हैं। शुक्र इस भाव के स्वामी हो कर छठे में चले गए हैं।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News