Tarot Card Rashifal (22nd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 05:20 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) आज का दिन: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचें। कोई पुराना मित्र अचानक सामने आ सकता है।
प्यार: प्रियजन के साथ पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
उपाय: लाल रंग की वस्तु दान करें।

वृषभ (Taurus) आज का दिन: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कोई नयी योजना लाभ दे सकती है लेकिन दूसरों से साझा न करें।
प्यार: साथी के साथ गहराई से संवाद करें, रिश्ता मज़बूत होगा।
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।

मिथुन (Gemini) आज का दिन: विचारों में स्पष्टता आएगी। कोई अधूरी योजना आज पूरी हो सकती है।
प्यार: नये रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
उपाय: हरे कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

कर्क (Cancer) आज का दिन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना कोई निर्णय बिगड़ सकता है।
प्यार: पुराना प्रेम लौट सकता है या अनुत्तरित भावनाओं को जवाब मिलेगा।
उपाय: सफेद मीठा किसी जरूरतमंद को दें।

सिंह (Leo) आज का दिन: कामकाज में सराहना मिलेगी लेकिन ईगो पर काबू रखें।
प्यार: साथी आपकी उपलब्धियों पर गर्व करेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पण करें।

कन्या (Virgo) आज का दिन: काम में अधिक व्यस्तता रहेगी। छोटे-छोटे निर्णयों में भी सावधानी रखें।
प्यार: पुराने झगड़ों पर मिट्टी डालें नहीं तो दूरी बढ़ेगी।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला (Libra) आज का दिन: संतुलन बनाने की आवश्यकता है, दिमाग और दिल के बीच।
प्यार: रिश्तों में मधुरता लाने के लिए प्रयास करें।
उपाय: इत्र या खुशबूदार वस्तु दान करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन: छिपी हुई बातों का खुलासा हो सकता है, मानसिक स्पष्टता आएगी।
प्यार: दिल की बात कहने का दिन है, प्रतिक्रिया सकारात्मक रहेगी।
उपाय: लाल फूल शिव जी को अर्पित करें।

धनु (Sagittarius) आज का दिन: यात्रा या बाहर जाने की योजना बन सकती है। नयी ऊर्जा महसूस करेंगे।
प्यार: साथी के साथ एडवेंचर प्लान करें, रिश्ता तरोताजा होगा।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn) आज का दिन: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है पर आप उसे निभा लेंगे।
प्यार: पार्टनर को समय दें वरना शिकायतें हो सकती हैं।
उपाय: नीम के नीचे बैठकर ध्यान करें।

कुम्भ (Aquarius) आज का दिन: नए लोगों से मिल सकते हैं, जिससे आगे चलकर लाभ होगा।
प्यार: दिल की बात जुबान पर लाने का दिन है।
उपाय: शुद्ध जल में कपूर डालकर घर में छिड़काव करें।

मीन (Pisces) आज का दिन: कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलने का समय है।
प्यार: बहुत दिनों बाद साथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
उपाय: मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News