Tarot Card Rashifal (27th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 03:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries): आज कुछ पुरानी बातें अचानक सामने आ सकती हैं। शांत रहें और प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। कार्यक्षेत्र में कोई नया मौका दस्तक दे सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी लेकिन संवाद से हल निकलेगा।

वृषभ (Taurus): आज धन संबंधी कोई रुका हुआ मामला आगे बढ़ेगा। घर में किसी बुज़ुर्ग से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। मन भावुक रहेगा, पर व्यावहारिक बनें।

मिथुन (Gemini): दोस्तों से जुड़ी कोई खुशी की खबर मिल सकती है। यात्राओं से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। तकनीकी या क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों को सराहना मिल सकती है।

कर्क (Cancer): ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। कोई पुराना संबंध आज संपर्क कर सकता है। जज़्बातों पर नियंत्रण रखें, वरना निर्णय गलत हो सकता है।

सिंह (Leo): आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रेरित करेगा। कार्य में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी गुप्त शत्रु से सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।

कन्या (Virgo): आपकी मेहनत का फल आज नजर आएगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। पेट से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है।

तुला (Libra): कला या फैशन से जुड़े लोग आज चमक सकते हैं। जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। दिल और दिमाग दोनों की सुनें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक (Scorpio): रहस्यमय ऊर्जा आपके चारों ओर है। कोई सपना भविष्य की झलक दे सकता है। निवेश से लाभ होगा लेकिन गुप्त रूप से काम करें। प्रेम में गहराई आएगी।

धनु (Sagittarius): यात्रा का योग है।  मानसिक ताजगी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से प्रेरणा मिलेगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। किसी शिक्षक या गुरु से मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर (Capricorn): काम में अनुशासन आपको अलग बनाएगा। कोई लोन या क़र्ज़ संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान हो सकती है।

कुंभ (Aquarius): नए विचार आएंगे और आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई अप्रत्याशित धनलाभ संभव है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर ध्यान आकर्षित होगा।

मीन (Pisces): भावनाएं गहराई लिए होंगी। कोई कविता, गाना या कला आपके भीतर से फूट सकता है। अपने अंदर के कलाकार को आज बाहर आने दें। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News