Tarot Card Rashifal (19th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 03:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में मुनाफा होने के योग है। माता पिता को बच्चों के अच्छे कामों पर गर्व महसूस होगा। सेहत बढ़िया रहेगी।
वृष- वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। पैसों की तंगी से परेशान है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने की ज़रुरत है। युवाओं को आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने के दिन अच्छा है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
कर्क- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पति पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज कामों को पूरा करने में दोस्तों का साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों की ख़ास से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत सही रहेगी।
तुला- तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम करने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है, उन्हें और फोकस करने की आवश्यकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। काम ज्यादा होने की वजह से परिवार को समय देने में समस्या हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं, पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
मकर- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की ज़रुरत है। व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बहन-भाई से चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। काम के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन- मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। माता पिता से किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। बिज़नेस कर रहे जातक आज कोई डील साइन कर सकते हैं। बच्चों का मन शिक्षा में नहीं लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।