इस बार मौनी अमावस्या पर बन रहा है 6 ग्रहीय संयोग, ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 04:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मौनी अमावस्या का पर्व इस बार 11 फरवरी, 2020 को पड़ा रहा है। प्रत्येक अमावस्या तिथि की तरह इस दिन भी दान-पुण्य, पावन नदियों में स्नान आदि करने का अधिक महत्व है। इस अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या भी कहा जाता है। बताया जाता है कि माघ मेले के इस प्रमुख स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालु दूर-दूर से गंगा सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाने आते हैं। यूं तो साल मे आने वाली प्रत्येक अमावस्या तिथि अपने आप में खासा  महत्व रखती है। मगर कई बार ग्रहों के खास प्रभाव से इसका महत्व कई गुनों बढ़ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस अमावस्या तिथि पर कौन से ग्रह कौन सा खास संयोग बना रहे हैं।

बता दें अमावस्या तिथि 10 फरवरी की रात में 12.19 बजे से प्रारंभ होकर 11 फरवरी को रात में 11.48 बजे तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि ऐसे में पावन नदियों में स्नान बृहस्पतिवार की भोर से ही आरंभ हो जाएगा।
ज्योतिष विद्वान बता रहे हैं कि अब की बार आ रही है इस माघ अमावस्या के दौरान 6 ग्रहीय संयोग बन रहे हैं। इनके अनुसार मकर राशि में शनिदेव का स्वगृही गोचर के साथ शुक्र, बुध, चंद्र सहित देवगुरु नीचस्थ रहेंगे। ये खास संयोग इस दिन के महात्म्य में अधिक वृद्धि करेगा। 

तो वहीं ये भी बताया जा रहा है कि इस खास योग के दौरान जो व्यक्ति इस दिन मौन रहकर व्रत, दान आदि जैसे विशेष कार्य करता है। उसे शुभ प्रभाव प्राप्त होता है। अच्छे स्वास्थ्य व ज्ञान की प्राप्ति के साथ साथ कुंडली में मौज़द ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News