Mauni Amavasya: इस दिन मनाई जाएगी साल 2024 की पहली मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mauni Amavasya 2024: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करते है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। साल 2024 की पहली मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव और श्री हरि की पूजा करने से जातक को सारी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।  

PunjabKesari Mauni Amavasya

Mauni Amavasya 2024 auspicious time मौनी अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आरंभ- 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर
अमावस्या तिथि का समापन- 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर
स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 21 मिनट से सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक

PunjabKesari Mauni Amavasya
Importance of Mauni Amavasya मौनी अमावस्या का महत्व
सभी अमावस्या तिथियों में मौनी अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान-दान और मौन व्रत रखने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से जातक को अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विधान है। इस रोज खास तौर पर सूर्य को अर्घ्य देने से मन की सब मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मुक्ति की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Mauni Amavasya
Donate these things on Mauni Amavasya मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
मौनी अमावस्या पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन चावल का दान करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस दिन तिल का दान करना भी बहुत अच्छा होता है। सफेद तिल का दान करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या पर तेल का दान भी कर सकते हैं। तेल का दान करने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और हर कष्ट से छुटकारा मिलता है।

मौनी अमावस्या पर आंवले का दान देने से माना जाता है कि रोग और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

शास्त्रों में इस दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व है। मौनी अमावस्या के दिन अपनी क्षमतानुसार किसी गरीब या जरूरतमंद को धन का दान दे सकते हैं।

PunjabKesari Mauni Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News