Mata Vaishno Devi News : अब और खास होगी माता वैष्णो देवी यात्रा, कांच की छत वाली स्पेशल ट्रेन से दिखेंगी वादियों की खूबसूरती

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 09:03 AM (IST)

Mata Vaishno Devi News : श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को और अधिक आधुनिक और सुखद बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब श्रद्धालु बड़गाम-बनिहाल-कटड़ा रूट पर चलने वाली विशेष ट्रेन में विस्टाडोम कोच का आनंद ले सकेंगे। 11 फरवरी 2026 से इस सेवा का विस्तार सीधे कटड़ा स्टेशन तक कर दिया गया है, जो पहले बनिहाल पर समाप्त हो जाती थी।

Mata Vaishno Devi News

क्या है इस ट्रेन की खासियत ?
कांच की छत : इस विशेष कोच की छत पूरी तरह कांच की बनी है, जिससे यात्री सफर के दौरान आसमान और ऊंचे पहाड़ों का नजारा देख सकते हैं।

360 डिग्री व्यू: कोच में बड़ी-बड़ी पारदर्शी खिड़कियां और घूमने वाली सीटें (Rotating Seats) लगाई गई हैं, ताकि आप बिना गर्दन घुमाए चारों ओर की वादियों का दीदार कर सकें।

इंजीनियरिंग के अजूबे: इस सफर के दौरान ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' और भारत के पहले केबल-स्टेयर्ड अंजी खड्ड ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है।

भक्तों और पर्यटकों के लिए बड़ा फायदा
सीधी कनेक्टिविटी: कश्मीर घाटी (बड़गाम/स्रीनगर) से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब कटड़ा पहुंचना बेहद आसान हो गया है।

पर्यटन को बढ़ावा: रेलवे का उद्देश्य भक्ति के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पहले ही दिन इस ट्रेन में 600 से अधिक यात्रियों ने सफर कर इस पहल का स्वागत किया।

सफर बना यादगार: सुरंगों, नदियों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच से गुजरती यह ट्रेन आपको स्विट्जरलैंड जैसा अहसास कराएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News