Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन में जन्माष्टमी पर हुई विशेष पूजा, लगे 56 भोग

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 04:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर गुरुवार की रात वैष्णो देवी भवन पर विशेष पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी सहित विद्वानों द्वारा पूजा-अर्चना करते हुए छप्पन भोग लगाते हुए श्री कृष्ण का गुणगान किया गया। इस दौरान एस.डी.एम भवन उमेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जबकि इस दौरान तहसीलदार भवन अनिल चाड़क, एस.डी.पी.ओ भवन बिषम दुबे, थाना प्रभारी भवन ख्यातिमान खजुरिया भी शुरू से उपस्थित रहे।

गुरुवार की रात करीब 12 बजे हई इस विशेष पूजा के लिए अटका स्थल पर श्री कृष्ण को सजाया गया था। वही भजनों की माध्यम से कलाकारों द्वारा इस प्रकार समा बंधा की अटका स्थल में बैठे वक्त झूमने पर मजबूर हो गए। अतः मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी सुदर्शन जी द्वारा भक्तों का आशीर्वाद देने के साथ-साथ 56 भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया।

आपको बता दें की हर वर्ष जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी भवन पर अटका स्थल पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में मां भगवती के दर्शन को आए श्रद्धालुओं सहित आला अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाता है।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News