वैष्णो देवी मंदिर जैसे विकसित होगा मां चिंतपूर्णी का मंदिर : अग्निहोत्री

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 09:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ऊना (सुरेन्द्र/ विशाल): जम्मू-कश्मीर में केवल मां वैष्णो देवी का मंदिर है और वह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है पर हिमाचल के तो चप्पे-चप्पे पर शक्तिपीठों का वास है। मां चिंतपूर्णी के मंदिर को भी मां वैष्णो देवी मंदिर जैसे भव्य बनाया जाएगा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

यह बात ऊना में आयोजित हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। 
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नारे लगाने वालों को काम करके दिखाया जाएगा कि मंदिरों का उत्थान होता कैसे है। मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी तक ऐसी भव्य सुविधाएं दी जाएंगी जो कल्पना से परे होंगी। जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। आने वाले समय में वह प्रदेश के अधिकारियों को लेकर दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा में वहां के मंदिरों की व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। 

सरकार अपने खर्च पर महिलाओं को हिमाचल सहित अन्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह बी.बी.एम.बी. से पानी सप्लाई को लेकर योजना बना रहे हैं। बी.बी.एम.बी. का बड़ा हिस्सा हिमाचल में है फिर भी हिमाचल को परमिशनें लेनी पड़ती हैं, परंतु वह किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं लेंगे और पानी की करोड़ों की योजना बनाकर तैयार करेंगे।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News