Masik Karthigai 2024: भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुख्य द्वार पर इस तरह जलाएं दीपक

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Karthigai 2024: पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृतिका नक्षत्र के दिन मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाता है और ये पर्व आज 20 जनवरी को मनाया जाएगा। आज के दिन महादेव और मां पार्वती के नंदन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है। दक्षिण भारत में मासिक कार्तिगाई के पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को लोग दीपम के नाम से भी जानते हैं। यह दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। बता दें कि आज के दिन तेल के दीपक जलाने का विधान है। वैसे तो घर को सुख-समृद्धि और उजाले से भरने के लिए हर रोज दीपक जलाना चाहिए लेकिन आज के दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। बता दें कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। तो चलिए आज के इस पावन पर्व पर जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किस तरह दीपक जलाना चाहिए। 

PunjabKesari Masik Karthigai

Light a lamp at the main entrance of the house like this घर के मुख्य द्वार पर इस तरह जलाएं दीपक 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अपनी श्रद्धानुसार आप तेल या घी किसी भी तरह का दीपक जला सकते हो। इसी के साथ एक बात का ध्यान रखें कि  दीपक मिट्टी का होना चाहिए। इसके पीछे वजह यह है कि जो दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाया जाता है उसे बाहर ही फेंक देते हैं। 

PunjabKesari Masik Karthigai

जब आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो घर में आने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रुक जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आप उस दिए को घर ले आते हैं तो बुरी शक्तियों के वापिस आने के चांस बढ़ जाते हैं। 

PunjabKesari Masik Karthigai

Benefits of lighting a lamp at the main entrance of the house घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने का लाभ
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं। अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो वो इस उपाय को करने के बाद खत्म हो जाता है और घर में समृद्धि और शांति का वास बना रहता है। ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी ये उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। 

PunjabKesari Masik Karthigai


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News