Masik Durga Ashtami 2022: इस विधि से खाली तिजोरी भरेगी मां दुर्गा

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durga Ashtami 2022: मां भगवती के जितने भी रुप हैं, वे सभी भगवान शिव के ही स्वरुप हैं। हर माह की अष्टमी तिथि पर मां भगवती का आशीर्वाद विशेष तौर पर प्राप्त होता है। अगर मां को इस दिन प्रसन्न कर दिया जाए तो व्यक्ति अपनी सभी मनोकामनाएं केवल इस एक दिवस में पूरी कर सकता है। इस रोज 9 साल से छोटी कन्याओं का पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 9 साल तक की कंजको में मां भगवती का वास होता है।

PunjabKesari Masik Durga Ashtami
ज्योतिष के अनुसार भी जब तक किसी कन्या में मासिक महामारी का आरंभ नहीं होता तब तक वे बुध ग्रह की कन्या मानी जाती है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। जो बुद्धि के कारक भी हैं। तो इस दिन किया हुआ कोई भी काम हमे बहुत अधिक सफलता देता है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज इस विधि से करें कुछ खास उपाय मां दुर्गा भरेंगी आपकी खाली तिजोरी-

आज घर में काले चने, हलवा और पूरी बनाएं। मां भगवती को भोग लगाकर 3, 5, या 7 कन्याओं को भोजन करवाएं। कंजक पूजन उत्तर दिशा में करें।

PunjabKesari Masik Durga Ashtami

अपने घर की उत्तर पूर्वी दिशा में बैठकर दुर्गा कवच का पाठ करें। ये उपाय करने से मृत्यु, शोक और रोगों का भय नहीं सताता। घर से हर तरह की नकारात्मकता का नाश होता है।

वास्तु के अनुसार अपने घर के ब्रह्म स्थान में गाय के गोबर के ऊपर कपूर रखकर धुंआ करें। इससे सारे परिवार के भाग्य में वृद्धि होगी।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

PunjabKesari Masik Durga Ashtami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News