Market Astrology (23 से 29 सितम्बर तक) : आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 09:41 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (23 से 29 सितम्बर तक) के पूर्वार्ध में कोई ग्रह अपना स्टेटस चेंज नहीं करता, किंतु उत्तरार्ध में बुध राशि बदलने के कारण कन्या राशि से निकल कर तुला राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त मंगल-सूर्य नक्षत्र पर अपनी स्थिति में बदलाव कर चलती मार्कीट में उठा-पटक लाने का संकेत देते हैं। बुध के राशि परिवर्तन के कारण बनने वाली बुध-शुक्र की युति आलोच्य सप्ताह को बहुत इंपोर्टैंट बनाने वाली है तथा बनने वाले मार्कीट ट्रैंड पर नजर रखना सही रहेगा।
सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से से पिछले सप्ताह वाला रुख ही मार्कीट पर प्रभावी रहेगा। किंतु 28 सितम्बर को झटका के साथ रेट गिर सकते हैं। चूंकि सप्ताह के दौरान रेटों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए थोड़ा काम करना व्यापारियों के हित में रहेगा। तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 23 तारीख को मजबूती का रिएक्शन किंतु ओवरआल पिछला रुख प्रभावी रहेगा। फिर 28 सितम्बर को खुलते बाजार जो ट्रैंड बना वही ट्रैंड 29 सितम्बर को भी प्रभावी रहेगा।
कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी रुख, फिर 28 तारीख को झटका के साथ रेट टूट सकते हैं। शेयर मार्कीट में 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद बना रुख आलोच्य सप्ताह के प्रारंभ से चलता जाएगा। 26-27 तारीख को मार्कीट की छुट्टी, फिर 28 सितम्बर को यदि रेट गिर कर खुलें तो 29 तारीख को भी मंदा रुख बना रहेगा।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 23 सितम्बर को रेटों में दिखने वाली स्टेबिलिटी के बावजूद कमजोरी का रुख प्रभावी रहेगा। 26-27 तारीख को मार्कीट में छुट्टी। 28 तारीख को एक तरफा झटका आ सकता है। ध्यान रहे कि 28 सितम्बर को जो रुख भी बना वही रुख 29 तारीख को भी बना रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी का रुख किंतु आखिरी दो दिन अच्छी हलचल वाले होंगे।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से कमीबेशी के बीच मजबूती किंतु 27 तारीख के बाद मंदी का रुख प्रभावी रह सकता है। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह से ग्राहकी तथा खरीददारी का थोड़ा-बहुत प्रैशर रहेगा। किंतु 27 तारीख के बाद खरीददार गायब सा दिखेगा तथा बिकवाल काम-धंधा में सरगर्म होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari