Market Astrology: (9 से 15 सितम्बर तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 12:11 PM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (9 से 15 सितम्बर तक) के दौरान बेशक कोई सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, तो भी यह सप्ताह इंपोर्टैंट होगा, क्योंकि पिछले सप्ताह के दौरान 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब बुध के कन्या राशि पर प्रवेश करने के साथ जो ग्रह योग बना था, वह इस पूरे सप्ताह में इफैक्टिव रहेगा। फिर बीच में यूरेनस वक्री होकर, बुध पश्चिम में उदय होकर तथा बुध, शुक्र, सूर्य नक्षत्र पर अपनी पोजीशन चेंज कर मार्कीट में उठा-पटक लाने के सूचक हैं।
जहां तक मार्कीट रुख का संबंध है, ख्याल है कि आलोच्य सप्ताह में जोरदार तेजी बनी रहेगी, फिर भी नोट कर लें कि इस तेजी की निर्भरता 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब तेजी का झटका आने पर ही होगी। 14 सितम्बर एक तरफा जोरदार झटका आने की आशा होगी, वैसे 10, 11 सितम्बर दोनों दिन जोरदार हलचल होती रहेगी।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में शुरू सप्ताह से जनरल रुझान तेजी का रहेगा। बीच में 10, 11 सितम्बर उठा-पटक होगी, 14 सितम्बर मार्कीट झटका के साथ एक तरफ चल सकती है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में घटाबढ़ी के रिएक्शनों के बावजूत तेजी का रुख बना रहेगा। 14 तारीख खास दिन। शेयर मार्कीट में 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब यदि तेजी का उछाल आया होगा तो फिर पूरे सप्ताह में तेजी प्रभावी रहेगी, अलबत्ता 10 सितम्बर उठा-पटक, 11 को हलचल होती रहेगी। 14 तारीख के मार्कीट रुख पर नजर रखें, क्योंकि इस दिन मार्कीट एक तरफ जरूर फल जाएगी।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुएं में तेजी का ट्रैंड बना रहेगा। बीच में 10, 11 सितम्बर उठापटक होती रहेगी, फिर 14 तारीख को बाजार झटका के साथ एक तरफ चलेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 14 तारीख को किसी समय एक तरफा झटका आ सकता है। वैसे मार्कीट का जनरल रुझान तेजी का ही बना रहेगा।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में तेजी रुख प्रभावी रहेगा, वैसे 10,11, 14 तारीखें खास होंगी। हाजिर मार्कीट में ग्राहक की पैठ तथा धमक नजर आएगी, खरीदार लवाली के काम में व्यस्त दिखेगा, जबकि बिकवाल खामोश तमाशाई बना रहेगा।
