Market Astrology (16 से 22 सितम्बर तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 10:01 AM (IST)

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (16 से 22 सितम्बर तक) के दौरान दो सितारे सूर्य तथा मंगल अपना राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि पर तथा मंगल मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि पर प्रवेश करता है। इनके अतिरिक्त बृहस्पति नक्षत्र के चरण पर तथा बुध नक्षत्र पर अपनी पोजीशन भी चेंज करता है। सूर्य तथा मंगल के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में चूंकि दो बार फेरबदल होगा, इसलिए आलोच्य सप्ताह महत्वपूर्ण तथा ज्यादा ध्यान देने वाला होगा।

इस सप्ताह में 17 सितम्बर, 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद 21-22 सितम्बर खास दिन होंगे। 17 तथा 18 सितम्बर (शाम सवा चार बजे के बाद) के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फायदा दे सकते हैं। वैसे 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद बने रुख पर खास नजर रखनी चाहिए क्योंकि इस दिन बना रुख आगे जारी रह सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 16 तारीख मजबूती, 17 को मार्कीट जंप कर सकती है। 18 तारीख शाम सवा चार बजे के बाद मंदी का झटका आने पर आगे मंदी का काम करें-वैसे 21, 22 तारीखें मजबूती वाली होंगी। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 16, 17, 21, 22, तारीखें मजबूती वाली, जबकि 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद एक तरफा झटका आएगा। शेयर मार्कीट में 17 सितम्बर तथा 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद झटका के साथ रेट एक तरफ चलेंगे इसलिए उपरोक्त दोनों दिनों का मंदा तेजी लगाकर काम करने वाले फायदा उठा सकते हैं।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 16 सितम्बर मजबूती, 17 तारीख को रेटों में उछाल आने पर उछाल वाला ट्रैंड 18 सितम्बर बाद दोपहर तक रहेगा। 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद मार्कीट जो रुख पकड़ लेगी, वही रुख मोटे तौर पर सप्ताहांत तक चलेगा। बीच में 21 तथा 22 तारीखों को मजबूती का रिएक्शन आता रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा मीठी रसदार वस्तुओं में 17 सितम्बर तथा 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद तेजी के झटके आ सकते हैं।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 17 सितम्बर तथा 18 सितम्बर शाम सवा चार बजे के बाद रेटों में उछाल संभावित है। हाजिर मार्कीट में खरीदार काम-धंधे में बहुत एक्टिव दिखेगा। 17 व 18 तारीख को मार्कीट के बंद होने के करीब खरीददारी का जोर बढ़ता दिखेगा। सप्ताहांत तक लवाल एक्टिव रहेगा जबकि बिकवाल खामोश तथा तमाशाई बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News