March 2024 Taurus Horoscope: वृष राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Taurus Horoscope: आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा ? 1 मार्च के दिन केतु पंचम भाव में हैं और केतु छठे स्थान में हैं। मंगल और शुक्र नौवें स्थान में हैं और ये गोचर भी बढ़िया है। शुक्र का गोचर बढ़िया है। शनि, सूर्य और बुध दशम में हैं। राहु ग्यारहवें भाव में बढ़िया गोचर में हैं। बारहवें भाव में गुरु का गोचर सही नहीं है। 7 मार्च को बुध राशि परिवर्तन कर के ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। गोचर में ये राहु के सतह मिलकर बढ़िया फल करेंगे। 7 मार्च को शुक्र का गोचर होगा। ये गोचर शुभ नहीं है। 14 मार्च को सूर्य  ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। इस दिन ग्रहण भी लगेगा। इसके बाद मंगल का गोचर होगा। ये गोचर बढ़िया है। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय भाव का स्वामी गुरु बनता है और ये गोचर बढ़िया नहीं है। गएउ छठे भाव को दृष्टि दे रहे हैं। छठा भाव लग्न का छठा है। चौथे भाव में ऊपर गुरु की दृष्टि बहुत बढ़िया है और ये सुख स्थान है। गुरु की दृष्टि के कारण आपका कर्म लगातार चलता रहेगा। जो आप काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार और जॉब में मनचाही सफलता मिलेगी। आप पूरी डेडिकेशन के साथ काम करेंगे। मंगल चौथे भाव को देखेंगे। मार्च महीने में काफी एनर्जी से भरपूर फील करेंगे। गुरु की दृष्टि छठे भाव के ऊपर, कर्म के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। धन भाव का स्वामी आय भाव में आकर बैठ गया है। मनी का फ्लो बना रहेगा। 

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: यहां पर थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है। सप्तम भाव पीड़ित हो रहा है। शनि की दृष्टि इस भाव के ऊपर है। राहु की दृष्टि सप्तम भाव के ऊपर पड़ रही है। भाव का स्वामी खुद मंगल के साथ जाकर बैठ गया है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर समस्या बनी रहेगी। मंगल आपको थोड़ा गुस्सा भी दिला सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कपड़े भी लाइट कलर के पहनें। किसी भी चीज पर रियेक्ट करने से पहले थोड़ा सोच-समझ लें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए भी ये समय सही नहीं है। पंचम भाव में केतु विराजमान हैं। पंचम एक स्वामी सूर्य के साथ आ गया। पंचम और सूर्य, राहु और केतु पीड़ित करेंगे। कपल्स के बीच भी ग़लतफहमी पैदा हो सकती है। 13-14 के आसपास थोड़ा समय ठीक-ठाक रहेगा। 

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के मामले में समय सही रहेगा। हेल्थ के कारक ग्रह सूर्य शुभ गोचर में हैं ग्यारहवें भाव में हैं। छठे का स्वामी शुक्र अपने से पंचम में चला गया। शनि की दृष्टि सप्तम में है। पेट खराब होने की सम्भावना है। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट के लिए ताल-मेल में कमी आ सकती है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। फोकस में कमी देखने को मिलेगी। बुध का पीड़ित होना सही नहीं है। ये मंगल और शनि, सूर्य और राहु से भी पीड़ित होंगे। गुरु की चौथे भाव में ऊपर दृष्टि थोड़ा सा हेल्प करेगी।  स्टूडेंट्स को मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News