March 2023 Monthly rashifal Virgo- ये है कन्या राशि के लिए मार्च महीने का शुभ-अशुभ फल

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 09:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Virgo मार्च महीने का राशिफल: आज बात करेंगे कन्या राशि के जातकों के बारे में कि मार्च का महीना जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात करेंगे ग्रहों की चाल के बार में। 1 मार्च को आपकी राशि के स्वामी बुध अस्त हो जाएंगे और 30 मार्च तक अस्त ही रहेंगे। इसका मतलब राशि के स्वामी का अस्त होना अच्छा नहीं है। आय और कर्म के लिहाज से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। मार्च का महीना थोड़ा सुस्ती में गुजर सकता है। केतु आपकी कुंडली में दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। बुध, शनि, सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र, गुरु सप्तम में हैं। राहु अष्टम में हैं। मंगल नौवें भाव में और चंद्रमा दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन ये जो गोचर है इसमें परिवर्तन होगा। 12 मार्च को शुक्र सप्तम से अष्टम में चले जाएंगे। ये गोचर शुभ रहेगा। शुक्र आपकी कुंडली में भाग्य और धन स्थान के स्वामी हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मंगल गोचर करेंगे भाग्य स्थान से। मंगल आपकी कुंडली में अष्टम और तीसरे भाव के स्वामी हैं। नौवें का गोचर अच्छा नहीं होता। सूर्य छठे भाव में गोचर करेंगे और ये शुभ गोचर में हैं। 15 मार्च तक सूर्य शुभ गोचर में रहेंगे और आपकी कुंडली में बारहवें भाव के अच्छे फल करेंगे। 15 मार्च के बाद इसकी स्थिति बदलेगी और ये शुभ नहीं है। शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और यही पर ही रहेंगे। शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी हैं। तो ये दोनों भावों के फल करेंगे। शनि शुभ गोचर में हैं।

Economic condition of virgo कन्या राशि की आर्थिक स्थिति: आय के स्थान के स्वामी आपकी कुंडली में चंद्रमा बनते हैं। गुरु इस भाव के कारक हैं। गुरु चूंकि सप्तम भाव में हैं। आय भाव को देख रहे हैं तो इसका मतलब मनी का फ्लो मार्च के महीने में कायम रहेगा। हालांकि लग्न का स्वामी अस्त है। इसके बावजूद गुरु की दृष्टि इतनी कायम है कि ये आय में कोई दिक्कत नहीं आने देगी। खर्चे भी हो सकते हैं। आपकी कुंडली में बाहरवें भाव को देख रहे हैं। मार्च के महीने में ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दिक्कत बनी रह सकती है। जो लोग कारोबार करते हैं, उन लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

Health Status of virgo कन्या राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी आपकी कुंडली में शनि बनते हैं। शनि आपकी कुंडली में छठे भाव में ही गोचर कर रहे हैं। यदि दशा भी शनि की चल रही है तो शनि अच्छे फल देंगे। हो सकता है अगर पहले से कोई बीमारी है तो वो ठीक हो सकती है। 5 मार्च को शनि उदय हो जाएंगे पंचम के भी फल करेंगे। पंचम संतान का भाव होता है। जो लोग संतान की चाह रखते हैं, तो लाभ मिलने की संभावना है। राहु का गोचर अष्टम में हो रहा है। ये गोचर अच्छा नहीं होता। केतु की दृष्टि भी पड़ रही है अष्टम भाव के ऊपर। गाड़ी थोड़ी धीमे चलाना ही अच्छा रहेगा।

Relationship Status of virgo कन्या राशि के रिश्ते की स्थिति: शुक्र सप्तम में गोचर कर रहे हैं। गुरु सप्तम में ही हैं। सप्तम इस समय पाप कर्तरी योग में चल रहा है। इस वजह से चीजें थोड़ी खराब हो सकती हैं। पार्टनर के साथ ताल-मेल बना कर रखें। केतु दूसरे भाव में हैं, ये आपकी वाणी को भी प्रभावित करेंगे। सिंगल लोगों की कुंडली में शुक्र लग्न को देख रहे हैं। मूड काफी अच्छा रहेगा। साथी मिलने की संभावना है।

छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है क्योंकि गुरु लग्न को देख रहे हैं। जब चन्द्रमा के ऊपर गुरु की दृष्टि पड़ती है तो आपका ज्ञान जागृत हो जाता है। मन पढ़ाई में लगा रहेगा। कन्या राशि के जातक परीक्षा में अच्छे परिणाम देंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News