Mangal-Shani Yuti: कुंभ राशि में बनी मंगल-शनि की युति ! जानें, 12 राशियों पर इसका प्रभाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Shani Yuti: आज बात करेंगे मंगल और शनि की युति की। मंगल और शनि की युति बनी हुई है कुम्भ राशि में। कुम्भ राशि शनि की अपनी मूलत्रिकोण राशि है। मंगल शनि के दुश्मन हैं। इन दोनों का एक-साथ आना बढ़िया नहीं माना गया है। एस्ट्रोलॉजी में दोनों एक साथ बहुत नुकसान करते हैं। ये दोनों ग्रह 10 अप्रैल को एक ही डिग्री में आ जाएंगे। अब जानते हैं इस युति का सारी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मेष राशि के जातकों को इसका नेगेटिव असर नहीं देखने को मिलेगा। ये दोनों ही ग्रह ग्यारहवें भाव में। इस भाव में पाप ग्रह का गोचर बढ़िया होता है। मंगल लग्नेश होकर ग्यारहवें भाव में हैं। ये इच्छाओं की पूर्ति का भाव है। 

वृष राशि के जातकों को इसका असर देखने को मिलेगा। मां की सेहत पर असर पड़ेगा। ये युति दसवें भाव में बनी है। चौथे भाव के ऊपर दो पाप ग्रहों की युति है। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि के जातकों का भाई के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है या फिर भाई की सेहत खराब होने की सम्भावना है। मंगल और शनि ग्यारहवें भाव में बैठकर तीसरे भाव को देख रहे हैं। 

कर्क राशि के जातकों को हेल्थ के ऊपर इसका असर देखने को मिलेगा। ड्राइविंग करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 

इस गोचर का असर सिंह राशि के जातकों के पार्टनर को देखना पड़ सकता है। ये युति आपके सातवें भाव में बनी है। ये भाव अपने पार्टनर का भाव होता है। चाहे फिर वो पार्टनर का भाव है। हेल्थ को लेकर थोड़ा सा कंसर्न रहने की जरुरत है। इस अवधि के दौरान सेहत से जुड़ी कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

इसका असर कन्या राशि के जातकों के ऊपर खर्चे के रूप में आएगा। ये दोनों ग्रह छठे भाव में बैठे हैं। 12वें भाव को सीधी दृष्टि से देख रहे हैं। यदि आप विदेश से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो आपको इसका नुकसान देखने को मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। 

तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर उन लोगों के लिए बढ़िया नहीं है। जिनके घर संतान आने वाली है। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा। गोचर में मंगल और शनि दो पाप ग्रह आ गए हैं। 

वृश्चिक राशि के जातकों की मदर के लिए ये गोचर सही नहीं है। यह युति चौथे भाव में बन रही है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा समझदारी से काम लेना पड़ेगा। ये दोनों ग्रह दशम भाव को देख रहे हैं। इस अवधि के दौरान गुस्सा जरूर आएगा। 

इस गोचर का असर धनु राशि के जातकों के भाई की सेहत पर देखने को मिल सकता है। हो सकता है इस दौरान आपको भाग्य का साथ न मिले। दोनों ही ग्रह सातवीं दृष्टि से नौवें भाव को देख रहे हैं। किसी यात्रा के दौरान अड़चन आ सकती है। 

कुम्भ राशि में बनी मंगल और शनि की युति का असर वो मकर राशि के ऊपर धन की हानि होने की सम्भावना है। ये दोनों ग्रह अष्टम को देखेंगे, यहां से अचानक नुकसान देखना पड़ सकता है। अचानक से कोई हानि हो सकती है। गाड़ी थोड़ी सावधानी से चलाएं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News