Vrishchik Rashi Horoscope 2026 : 2026 में वृश्चिक राशि का पैसा बोलेगा या बाजार करवाएगा परीक्षा ? जानें पूरा फाइनेंशियल राशिफल
punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 02:16 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vrishchik Rashi Financial Horoscope 2026 : वृश्चिक राशि के लिए है और यह चंद्र राशि के लिए है, यह लग्न के लिए नहीं है। जो लोग स्टॉक मार्केट में काम करते हैं उनके लिए खास तौर पर है।
जनवरी का महीना कैसा रहेगा ?
राशि का स्वामी यहां मंगल बनता है, धन भाव में बैठ गया। जिस समय आपकी राशि का स्वामी जिस भाव में चला जाता है, चीजें उसके मुताबिक ही होती है। मान लीजिए राशि का स्वामी आपका पंचम भाव में बैठ गया। पंचम इजी गेंस, संतान का भाव होता है। उस महीने में चीजें संतान के साथ ही जुड़ जाती हैं। अब यहां पर जनवरी में राशि का स्वामी धन भाव में बैठ गया है। सूर्य के साथ, शुक्र के साथ, बुध के साथ आय भाव का स्वामी होकर धन भाव में बैठ गया। राशि के स्वामी के साथ धन भाव में बैठ गया। यहां पर गुरु की दृष्टि में आ गया है। गुरु धन भाव का स्वामी है आपकी राशि में। गुरु धन भाव का स्वामी होकर अष्टम में उस भाव को देख रहा है, राशि के स्वामी को देख रहा है। आय भाव के स्वामी को देख रहा है। शुक्र आपके लिए सप्तम भाव का स्वामी है, सूर्य के साथ है। सूर्य आपके लिए कर्म स्थान का स्वामी है तो सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल इन चारों का जो बैठना धन भाव में इसका मतलब यह है कि कारोबार से आपको आय होगी। अच्छी आय होगी, पैसा अच्छा बनेगा। यह महीना क्योंकि वह सारा कुछ गुरु के प्रभाव में आ गया। कर्म भाव का स्वामी, आय भाव का स्वामी, आपकी
राशि का स्वामी सारे धन भाव में बैठकर जो है वह गुरु के प्रभाव में आ गए हैं तो अल्टीमेटली जनवरी का महीना पैसे के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। यहां पर चीजें थोड़ी सी बेटर हो सकती हैं। धन भाव के स्वामी ने खुद को प्रोटेक्ट किया हुआ है तो अल्टीमेटली चीजें अच्छी हैं। शनि यहां पर पंचम में है, पंचम इजी गेंस का भाव होता है। यहीं पर रहेंगे शनि यहां पर लगभग क्योंकि 12 राशि पे है। गोचर 27 में होगा तो शनि यहीं पर रहेंगे। शनि जिस भाव में बैठते हैं उस भाव को मजबूत कर देते हैं। यह स्थिति अच्छी है आपके लिए। यह समय आपके लिए पैसे के लिहाज से निश्चित तौर पर अच्छा है। जो लोग स्टॉक मार्केट में काम करते हैं, उनके लिए भी जनवरी का महीना ठीक-ठाक रहना चाहिए। राहु की दृष्टि आपके 12वें भाव में रहेगी। जनवरी के महीने में आपको नुकसान हो सकता है।
फरवरी का महीना कैसा रहेगा ?
फरवरी के महीने की कुंडली अब आपके सामने आ गई है। यहां पर शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल। वैसे तो यह 15 जनवरी को ही आ जाएगा सूर्य लेकिन यह सारे ही आ गए तीसरे भाव में और यहां पर गुरु की दृष्टि नहीं है। यह गुरु से सीधे सारे शटाष्टक में आ गए हैं। गुरु का सारे ग्रहों के साथ केतु का शनि के साथ यह एक्सिस अच्छा नहीं होता है। आपके केंद्र में सिर्फ दो पाप ग्रह रह गए हैं। शुभ ग्रह यहां पर नहीं है त्रिकोण में भी शनि है शुभ ग्रह यहां पर नहीं है लेकिन अच्छी चीज क्या हो गई यह सारे ही ग्रह जो तीसरे भाव में बैठे हैं। आय स्थान का स्वामी बुध है चाहे वह आपका राशि का स्वामी मंगल है वह देख रहे हैं भाग्य स्थान को यानी कि अल्टीमेटली सारे ग्रह भाग्य स्थान का भी फल कर जाएंगे। यह महीना जनवरी जैसा नहीं है। यहां पर पराक्रम के साथ काम करना पड़ेगा। मींस मेहनत करेंगे तो चीजें थोड़ी सी हाथ में ज्यादा आएंगी। यह महीना मेहनत करने वाला ज्यादा महीना है। मींस कहने का मतलब है जब सारे ग्रह पराक्रम वाले भाव में आ गए तो पराक्रम का फल करेंगे। आय स्थान का स्वामी राशि का स्वामी सब पराक्रम वाले भाव में है। तो अल्टीमेटली पराक्रम वाला भाव एक्टिवेट है। यहां पर आप देखेंगे कि थोड़ा सा जोर आप खुद ही जोर ज्यादा लगा रहे हैं। खुद ही मेहनत ज्यादा कर रहे हैं।
मार्च का महीना कैसा रहेगा ?
मार्च के महीने में स्थिति देखेंगे तो सारे ही ग्रह आपके केंद्र में आ गए हैं। बुध, सूर्य, मंगल, शुक्र यहां पर पांच ग्रह फोर्थ हाउस में यह होता है प्रॉपर्टी का भाव। इस महीने में प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग भी बनेगी, एग्जीक्यूशन भी होगी। राशि का स्वामी फोर्थ हाउस में आ गया है। आय भाव का स्वामी फोर्थ हाउस में आ गया है। शुक्र प्रॉपर्टी का कारक होता है, वह फोर्थ हाउस में आ गया हैं क्योंकि राहु-केतु एकिस में है तो यहां पर जितने भी प्रॉपर्टी से संबंधित सौदे करेंगे आप या जितने भी लोग करेंगे थोड़ा सा कागजी कारवाई ध्यान से करिएगा। राहु यहां पर राशि के स्वामी के साथ आ जाएगा तो थोड़ा सा आपके मन में ही कंफ्यूजन कर देगा तो जांच परख प्रॉपर्टी के पेपर देख के सारा कुछ चेक करके उसके बाद करिएगा। प्रॉपर्टी के केस में इस महीने में कुछ न कुछ डेवलपमेंट डेफिनेटली होगी । गुरु फोर्थ हाउस को देख भी रहा है। राशि के स्वामी को भी देख रहा है और अष्टम के स्वामी को भी देख रहा है तो अल्टीमेटली प्रॉपर्टी या फिर आप अपनी जो प्रॉपर्टी क्रिएट करेंगे उससे संबंधित चीजें यहां पर डेवलप हो सकती हैं। इस महीने में मार्केट में जो लोग काम करते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा क्योंकि बुध आपके दशम भाव को देखेंगे। दशम के कारक बुध हो जाते हैं, शनि भी कर्म दशम के कारक होते हैं लेकिन दशम के कारक बुध भी हैं तो वह उस भाव को देख रहे हैं और स्टॉक मार्केट का जो आय का भाव है आपका वह बुध का भाव है। स्टॉक मार्केट के कारक भी बुध है गुरु की दृष्टि में रहेंगे। तो इवेंचुअली यहां पर स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ?
अप्रैल के महीने में सूर्य-शनि साथ में आ जाएंगे पंचम भाव में। अब यहां पर पंचम जो इजी गेंस का भाव होता है। डिसीजन मेकिंग में यहां पर कंफ्यूजन हो सकती है। पंचम आपका बुद्धि-विवेक का भाव होता है। पंचम संतान का भाव होता है। तो जिनके घर में प्रेगनेंसी है, वह जरूर ध्यान रखेंगे। यहां पर कॉम्प्लिकेशन हो सकती है। कोई भी डिसीजन मेकिंग करनी है अपने किसी रिलायबल दोस्त या फिर रिश्तेदार की मदद के साथ करें। जिसकी सलाह आपको पसंद होती है जो लगता है कि आपको सही सलाह ही देगा क्योंकि पंचम पाप प्रभाव में है। दो पाप ग्रहों का प्रभाव पंचम के ऊपर अच्छा नहीं है। इसलिए यहां पर आपको डिसीजन मेकिंग थोड़ी सी हो सकता है कि टफ हो जाए। बुध यहां पर मंगल के साथ है राशि का स्वामी और आय भाव का स्वामी दोनों एक साथ है। लेकिन क्योंकि राहु केतु एक्सिस में है। अगेन यहां पर बुध बुद्धि का कारक होकर राहु के साथ है तो थोड़ा सा कंफ्यूजन यहां पर भी क्रिएट होता हुआ नजर आ रहा है।
मई का महीना कैसा रहेगा ?
मई के महीने में सूर्य यहां पर छठे में आ गए हैं। राशि का स्वामी आपका कर्म स्थान का स्वामी सूर्य छठे में और आपका आय स्थान का स्वामी बुध आपके छठे में है। इसका मतलब यह है कि इस महीने में कोई ऐसी स्थिति बन सकती है कि कोई आपसे पैसा मांगे। शनि मंगल साथ में है। वही जो पंचम इससे पिछले महीने में था वहां पर सूर्य था अब शनि साथ आ गया। तो बुद्धि-विवेक का भाव इस महीने में भी प्रभावित रहेगा। पंचम संतान का भाव इस महीने में भी प्रभावित रहेगा। डिसीजन मेकिंग किसी अच्छे दोस्त या सलाहकार की मदद के बाद करिएगा नहीं तो यहां पर आपको दिक्कत हो सकती है। शुक्र सप्तम का स्वामी होकर सप्तम में ही है। यहां पर डिजायर्स आपकी हाई साइड पे रहेंगी, इच्छाएं हाई साइड पर रहेंगी लेकिन शनि की दृष्टि में है तो एग्जीक्यूशन थोड़ा सा डिले के साथ हो तो थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा। सप्तम के स्वामी का होना पार्टनरशिप को इंडिकेट करता है। यहां पर हो सकता है कि यहां पर कोई न कोई ऐसा मौका बने जहां आपको बिजनेस में पार्टनरशिप करनी पड़े तो पार्टनरशिप बिज़नेस वाली भी है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनको यहां पर शादी के योग भी निकलते हुए नज़र आ रहे हैं।
जून का महीना कैसा रहेगा ?
2 जून के चार्ट में गुरु आपके भाग्य स्थान में आ जाएंगे। गुरु का नाइंथ हाउस का गोचर बहुत अच्छा होता है। यहां से आपके लिए चीजें बहुत अच्छी होती हुई नजर आएंगी। यहां पर बुध, शुक्र और गुरु अष्टम में तीनों ही शुभ ग्रह अष्टम में आ गए हैं। यहां पर आकर वीक हो जाते हैं लेकिन अच्छी स्थिति यह है कि तीनों ही आपके धन भाव को देख रहे हैं तो धन भाव प्रोटेक्टेड हो गया। पैसे के लिहाज से अच्छा हो जाएगा। राहु-केतु पहले ही केंद्र में थे उसके ऊपर सूर्य आ गया केंद्र में है तो यहां पर सूर्य की दृष्टि आपके राशि के ऊपर रहेगी। मंगल की दृष्टि आठवीं आपकी राशि के ऊपर रहेगी। शनि ऑलरेडी उसके त्रिकोण में है तो यहां पर हो सकता है कि आपका टेंपरामेंट हाई होता हुआ नजर आएगा। इसके बावजूद थोड़ा सा टेंपरामेंट आपको अपना कंट्रोल में रखना पड़ेगा। सूर्य की दृष्टि राशि के ऊपर सामान्य तौर पर आपका टेंपरामेंट खराब कर देती है।
जुलाई का महीना कैसा रहेगा ?
जुलाई के महीने में देखिए गुरु उच्च के हो गए हैं जो 2 जून को ही उच्च के हो गए थे। अब ये स्थिति अच्छी हो गई है। शुक्र का नाइंथ जाना अच्छा, गुरु का नाइंथ जाना अच्छा, बुध का नाइंथ जाना हालांकि गोचर में अच्छा नहीं होता लेकिन आय भाव का स्वामी है। ये 11वें से 11वें आ गए हैं तो यह महीना काफी अच्छा महीना रहेगा आपके लिए। हालांकि केंद्र में तीनों पाप ग्रह हैं। राहु, केतु, मंगल तीनों केंद्र में है। यह बाजार गिराने वाला कॉम्बिनेशन होता है लेकिन तीनों ही शुभ ग्रह भी केंद्र में है एक दूसरे के। वृश्चिक राशि के केंद्र में तीनों पाप ग्रह हो गए हैं। तो यहां पर अगेन टेंपरामेंट थोड़ा सा हाई रह सकता है। मंगल की दृष्टि है राशि के ऊपर। छठे भाव के स्वामी है, छठे भाव का स्वामी सप्तम में बैठकर राशि को देख रहा है। अपनी राशि का भी स्वामी है लेकिन छठे भाव से संबंधित मूल त्रिकोण राशि छठे में है तो वह सिग्निफिकेंस भी एक्टिव है। किसी को उधार नहीं देंगे। किसी की लीगल फाइनेंसियल गारंटी नहीं लेंगे। अदरवाइज पैसा बनाने के लिए, मार्केट में काम करने के लिए यह महीना अच्छा है। यहां पर पैसा बन सकता है। गुरु, बुध और शुक्र साथ है, यह स्थिति आपके लिए अच्छी है। राशि का स्वामी राशि को प्रोटेक्ट कर रहा है। आय स्थान के गुरु कारक होते हैं। धन स्थान के गुरु गुरु कारक होते हैं। भाग्य स्थान के गुरु कारक होते हैं। इनमें से आपकी राशि गुरु के प्रभाव में आ गई। पंचम गुरु के प्रभाव में आ गया। नाइंथ गुरु के प्रभाव में आ गया। तो अल्टीमेटली डिसीजन मेकिंग इस महीने के बाद से थोड़ी सी बेटर हो जाएगी। यहां पर आप डिसीजन मेकिंग अच्छी कर पाएंगे।
अगस्त का महीना कैसा रहेगा ?
अगले महीने में गुरु और सूर्य यहां पर साथ आ गए हैं। सूर्य नाइंथ हाउस में अच्छा फल नहीं करते। वैसे अपनी राशि से 12वें आ गए हैं। यहां पर कारोबार में स्ट्रगल आपको देखने को मिल सकती है। मंगल की दृष्टि दशम के ऊपर है। दशम का स्वामी अपने से 12वें है। केतु दशम के अंदर बैठा है। दशम का केतु वैसे अच्छा होता है लेकिन दशम पाप प्रभाव में आ गया तो स्ट्रगल थोड़ा सा ज्यादा हो सकता है। यहां पर शुक्र का 11वें जाना अच्छा है। शुक्र शनि एक साथ आमने-सामने आ गए हैं। अब 11वें जाना शुक्र का इसलिए अच्छा है क्योंकि शुक्र धन के कारक होते हैं। यहां पर कह सकते हैं कि नीच हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद उसकी प्लेसमेंट अच्छी है। यहां पर गुरु आय स्थान के फल कर ही जाएंगे। शुक्र आय स्थान के फल कर ही जाएंगे और अच्छे फल करके जाएंगे लेकिन शनि की दृष्टि में होने के कारण हो सकता है कि थोड़ा सा डिले से करें। गुरु की दृष्टि ऑलरेडी आपकी राशि के ऊपर है पॉजिटिविटी रहेगी। हालांकि सूर्य साथ में है लेकिन शुभ ग्रहों का प्रभाव थोड़ा सा ज्यादा है तो उसको ज्यादा वेटेज दे देंगे इस गोचर में। तो यहां पर चीजें काफी बेटर होती हुई नजर आ रही हैं और पैसे के लिहाज से अच्छा है। ट्रेड जो करते हैं थोड़ा सा संभल के करें क्योंकि बुध जो ट्रेड का कारक होता है बुद्धि का कारक होता है वह अभी भी अष्टम में है।
सितंबर का महीना कैसा रहेगा ?
सितंबर महीने में देखेंगे कि सूर्य यहां पर अपनी राशि में आकर दिगबली हो गए हैं। राहु-केतु एक्सिस में
है, बुध के साथ हैं। आय भाव के स्वामी के साथ हैं। आय भाव का स्वामी भी पीड़ित हुआ। एक तरीके से सूर्य भी पीड़ित हुआ लेकिन सूर्य क्योंकि यहां पर दिगबली होते हैं तो आप पराक्रम से काम कर जाओगे। गुरु पॉजिटिविटी देने का काम लगातार यहां पर करते रहेंगे। गुरुआपके लिए बैठ जाएंगे भाग्य स्थान में और राशि को लगातार देखेंगे और पॉजिटिविटी करते रहेंगे। यहां पर यदि त्रिकोण देखेंगे तो बैलेंस है। शनि पंचम में गुरु नाइंथ में और केंद्र देखेंगे तो थोड़ा सा नेगेटिव प्रभाव में ज्यादा नजर आता है। सूर्य, केतु और राहु के कारण। मंगल की दृष्टि आपके आय भाव के ऊपर, शनि की दृष्टि आपके आय भाव के ऊपर। यह स्थिति पैसे के लिहाज से अच्छी नहीं है क्योंकि मंगल यहां पर अष्टम में आ गए हैं। राशि के स्वामी हैं। ड्राइविंग करने वाले जरूर ध्यान रखिएगा। सीक्रेसी कॉम्प्रोमाइज हो सकती है। अपने फाइनेंसियल पासवर्ड चेंज करते रहिएगा क्योंकि मंगल आपका अष्टम में आ गया है। राशि का स्वामी सीक्रेसी वाले भाव में चला गया है। शनि के केंद्र में चला गया, राहु के प्रभाव में चला गया है। यहां पर पैसे का नुकसान होने के योग ज्यादा नजर आ रहे हैं। गुरु अच्छी स्थिति में है। शुक्र आपका शुभ गोचर में है, इसके बावजूद आपको यहां पर केतु भी वैसे शुभ गोचर में है। अपने पैसे को प्रोटेक्ट करना ही पड़ेगा नहीं तो अदरवाइज यहां पर नुकसान हो जाएगा।
अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ?
अक्टूबर के महीने में शुक्र बुध आपके सीधा आ गए हैं 12वें भाव में। 12वें का बुध का गोचर अच्छा नहीं होता, शुक्र का गोचर अच्छा होता है। शुक्र यहां पर अपनी राशि में है। शुक्र को 12वें का दोष नहीं लगता। सूर्य 11वें भाव में है, शुभ गोचर में है। शुक्र शुभ गोचर में है, केतु शुभ गोचर में है। मंगल यहां पर नीच हो गए आपके लिए हालांकि मंगल का नाइंथ का गोचर भी अच्छा नहीं होता। मंगल आपका 3, 6, 11 में ही अच्छा गोचर करते हैं। यहां पर राशि भी गुरु के प्रभाव में आ गई है। राशि का स्वामी भी गुरु के प्रभाव में आ गया है तो पॉजिटिविटी यहां पर बढ़ेगी। यहां पर ऐसा होगा कि आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ ज़्यादा बढ़ जाएगा। पैसे के लिहाज से यह समय अच्छा है। पैसा आपके लिए अच्छा बन जाएगा और पैसे की रिकवरी के लिहाज से भी समय अच्छा है। जो जो कहीं पर पैसा फंसा हुआ है ना कहीं पर पैसा दे नहीं रहा कोई वहां पर भी यह स्थिति अच्छी हो जाएगी क्योंकि दो शुभ ग्रह छठे भाव को देख रहे हैं। यह रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है। यहां पर चीज़ें आप देखेंगे कि कोई कोर्ट केस है, कोई पैसा फंसा है, वहां पर थोड़ी सी बेटर होती हुई आपको नजर आएंगी और पार्टनरशिप में जो काम करते है, उनके लिए भी समय यह थोड़ा सा बेटर नज़र आता है।
नवंबर का महीना कैसा रहेगा ?
नवंबर में सूर्य आपका कर्म स्थान का स्वामी होकर विदेश वाले भाव में चला गया। बुध के साथ चला गया है, शुक्र के साथ चला गया। जिन लोगों का लोगों का काम एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ है। जो लोग डेरिवेटिव का काम करते हैं। आय स्थान का स्वामी, धन स्थान का स्वामी, कर्म स्थान का स्वामी सारे ही 12वें चले गए। 12वें में जाना अच्छा है और राशि का स्वामी मंगल नाइंथ हाउस में बैठकर उसको देख रहा है। अब यहां पर क्या स्थिति होगी ? गुरु आपके लिए शुभ गोचर में नहीं रहे। गुरु3 नवंबर को राशि बदलकर आगे 30 अक्टूबर को राशि बदलकर आगे चले जाएंगे। राहु-केतु एक्सिस में आ जाएंगे। यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है। धन भाव के स्वामी का राहु-केतु में के एक्सिस में जाना, शनि से छठे में जाना, केतु के गोचर में जाना पैसे के लिए नुकसान कर सकता है। थोड़ा सा पैसे का नुकसान होता नजर आ रहा है। यहां पर आपको किसी को भी पैसा देने से पहले या कोई भी डील करने से पहले जरूर सोच समझकर काम करना पड़ेगा। अदरवाइज़ यहां पर नुकसान होने के योग ज़्यादा है। जो लोग स्टॉक मार्केट में काम कर रहे हैं, उनको थोड़ा सा स्पेकुलेशन से यहां पर दूर रहना चाहिए क्योंकि 12वां भाव राहु की दृष्टि में आ गया है। मंगल के प्रभाव में आ गया है, सूर्य के प्रभाव में आएगा।
दिसंबर का महीना कैसा रहेगा ?
राशि का स्वामी अब चला गया आपका कर्म भाव में राहु, केतु एक्सिस में गुरु के साथ यह एक स्थिति ऐसी है। जहां पर केंद्रीय प्रभाव ज्यादा नेगेटिव हो गया है। मंगल की दृष्टि राशि के ऊपर आ गई तो यह हेड के ऊपर थोड़ा सा पा प्रभाव ज्यादा आ गया कोशिश करेंगे कि अपना टेंपरामेंट कंट्रोल रख के थोड़ा सा मींस किसी की सलाह के साथ काम करिए। इस महीने में आपको लगेगा कि आप डिसीजन मेकिंग नहीं कर पा रहे हैं। थोड़ा सा कंफ्यूज ज्यादा ज्यादा हो जाएंगे क्योंकि राशि का स्वामी राहु केतु एक्सिस में आ गया हैं। तो कंफ्यूजन क्रिएट कर देता है। हालांकि दिगबली हो जाता है। यहां पर गुरु का यहां पर बैठना अपने से नाइंथ हाउस में है। धन भाव का स्वामी धन भाव से नाइंथ है। धन भाव के लिए अच्छा है, भाव को दृष्टि भी दे रहा है लेकिन इसके बावजूद ज्यादा पाप प्रभाव में आ गया तो थोड़ा सा दिक्कत दे सकता है। पैसे का लॉस यहां पर करवा सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
