Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के सेनापति ने बदली राशि, 5 राशियों का करेंगे मंगल !

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Rashi Parivartan 2022: हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 16 जनवरी  को अपना राशि परिवर्तन करके देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि में जा चुके हैं। मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है और  इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं। वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास भी जगाते हैं। मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में यह नीच के हो जाते हैं।

मंगल का गोचर 16 जनवरी को धनु राशि में हो चुका है। वैसे तो मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा लेकिन 5 राशियों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद मंगलदायी साबित होगा। इन पांच भाग्यशाली राशियों में कौन-कौन सी राशि शामिल हैं, आइए जानेें

PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मंगल का गोचर मेष राशि के लिए बहुत मंगलमय होने वाला है क्योंकि यह स्वयं मंगल की राशि है। मंगल के मेष राशि में गोचर से इन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में भी अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। बिजनेस में निवेश का भी फायदा होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि के लोगों के मंगल के इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार या नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके अलावा इस राशि वालों को इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। विवाहित लोगों की मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए भी अच्छी खबर है । इन राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। संतान की उन्नति होने से मानसिक शांति भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के लिए उचित समय है।

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों की लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकलेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके फेवर में आ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में रुतबा भी बढ़ेगा।

5वीं भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद लाभकारी साबित होने वाला है।  प्रायः सभी कामों में सफलता अर्जित करेंगे। लंबी अवधि से चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। इसके अलावा कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं की हर चाल नाकामयाब होगी।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News