Mangal Margi: 80 दिन बाद मंगल मार्गी, मंगलमय होगा 4 राशियों का जीवन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 10:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Margi: मंगल बड़ी डिस्टर्ब पोजीशन में चल रहे थे, मंगल वक्री अवस्था में थे। पिछले 80 दिन से 6 दिसंबर मध्यरात्रि को यह वक्री हुए थे और 24 फरवरी को मार्गी हो जाएंगे। लगभग 80 दिन का ऐसा पीरियड रहा है जब मंगल इस अवस्था में रहे हैं। नॉर्मली मंगल 45 दिन में राशि बदल लेते हैं लेकिन जब से मंगल कर्क में आए हैं उसके बाद से यह अच्छी पोजीशन में नहीं चल रहे हैं। पहले कर्क में थे शनि के साथ में थे फिर धनु में आए, मिथुन में आए वहां पर वक्री हुए फिर अब मार्गी होंगे और 2 अप्रैल को आगे फिर कर्क में जाएंगे। तो जब तक कर्क में जाएंगे तब तक शनि आगे निकल जाएंगे। मंगल के इस चाल बदलने का किन लोगों को फायदा होगा। तो सबसे पहला फायदा तो उनको होगा जिनके ऊपर मंगल की दशा चल रही है।

मेष राशि: मेष राशि के जितने भी जातक जो अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए हैं उनके ऊपर मंगल चल रहा है। सिंह राशि के जितने भी जातक जो मघ नक्षत्र में पैदा हुए हैं, उनके ऊपर मंगल चल रहा है। धनु राशि के जितने भी जातक जो मूला नक्षत्र में पैदा हुए हैं उनके ऊपर मंगल चल रहा है। 35 से 40 साल के बीच वाले जितने भी जातक हैं इन राशियों के ऊपर उनके ऊपर मंगल चल रहा है। पोजीशन जो इस समय बनी हुई है वो थोड़ी सी ठीक होती हुई नजर आएगी हालांकि बहुत ज्यादा फेवरेबल राशि नहीं है। मंगल की मिथुन राशि क्योंकि ये बुध की राशि है मंगल और बुध का आपस में मित्र भाव नहीं है क्योंकि ये क्रूर राशि है। ग्रह क्रूर राशि में जाकर अच्छा फल नहीं करते लेकिन इसके बावजूद चूंकि वक्री नहीं है मार्गी हो गए हैं इसलिए अच्छा फल करेंगे। मेष राशि के जो जातक अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए हैं उनके ऊपर दशा भी चल रही है। तो राशि स्वामी की दशा एक तो यह अच्छा पॉइंट है कुंडली के तीसरे भाव में गोचर यह अच्छा पॉइंट है यानी कि महादशा नाथ भी ठीक हो गए। तीसरा भाव जहां से गोचर हो रहा है यह भी एक तरीके से ठीक हो जाएगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा सा डिटरमिनेशन बढ़ाने वाला होगा क्योंकि तीसरे भाव में गोचर है तो पराक्रम के साथ काम करेंगे और पूरी एनर्जी के साथ पूरी फोर्स के साथ जो भी काम आप कर रहे हैं यहां पर आप आपको भाग्य साथ देता हुआ नजर आएगा। मंगल के इस गोचर के दौरान या मंगल के इस वक्री  रहने के दौरान वो चीजें अब करेक्ट होती हुई आगे नजर आएंगी। मंगल की  मार्गी अवस्था का आपको फल देखने को मिलेगा मेष राशि के जातकों को। भाई के साथ यदि कोई मिसअंडरस्टैंडिंग थी तो वहां पर भी चीजें अब ठीक होती हुई नजर आएंगी।

सिंह राशि: जितने भी लोग मगा नक्षत्र में पैदा हुए हैं केतु के उनके ऊपर इस समय शनि की मंगल की महादशा चल रही है। सिंह राशि के जातकों के लिए चूंकि राशि के स्वामी मंगल के मित्र हैं क्योंकि सूर्य और मंगल आपस में मित्र भाव रखते हैं। इस भाव का स्वामी अच्छे गोचर में जा रहा है क्योंकि ये गोचर आपके लिए 11वें भाव में हो रहा है तो ये आपके लिए अच्छा हो जाएगा। इनकम में वृद्धि करवा सकते हैं। यहां पर बैठे हैं धन भाव को देख रहे हैं वो चीजें अब करेक्ट होंगी चूंकि जो सिंह राशि है उसके जातकों के लिए मंगल योगा ग्रह होते हैं। मंगल आपके लिए एक केंद्र के स्वामी हो जाते हैं। एक त्रिकोण के स्वामी हो जाते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल की वृश्चिक राशि आपके चौथे भाव में आ रही है। मंगल की मेष राशि जो उसकी मूल त्रिकोण राशि होती है वो भाग्य स्थान में आ रही है तो निश्चित तौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए ये सोने पे सुहाग वाली स्थिति हो गई। यहां पर मंगल वृद्धि का काम करेंगे। मंगल वृद्धि वाले भाव में बैठे हैं, अच्छे गोचर में है अपने भाग्य स्थान का फल कर जाएंगे। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातक जो मूला नक्षत्र में पैदा हुए हैं। जिनकी उम्र 35 से 40 साल के बीच में है तो यहां पर महादशा नाथ चूंकि लग्न के स्वामी का मित्र है जो धनु राशि है। ये गुरु की राशि है और गुरु और मंगल आपस में मित्र भाव रखते हैं। यहां पर गुरु, मंगल आपके लिए पंचम भाव के स्वामी हो जाते हैं। मंगल की मूल त्रिकोण राशि आपके फिफ्थ हाउस में आ जाती है वो है मेष राशि। एक राशि आपकी 12वें भाव में जाती है जो वृश्चिक राशि है लेकिन मूल त्रिकोण राशि जिसका कोई भी प्लेनेट फल ज्यादा करता है वो आपके फिफ्थ हाउस में आ गई तो फिफ्थ हाउस आपका इजी गेंस का भाव होता है। बच्चों का भाव, रिलेशनशिप यहां से आता है। मंगल के फिफ्थ हाउस के फल अच्छे मिलेंगे क्योंकि वो महादशा नाथ भी है। जिनकी कुंडली में है उनको मंगल के यहां पर फल डेफिनेटली अच्छे मिलेंगे। पार्टनर के साथ थोड़ा सा जरूर कोडियल रहिएगा क्योंकि मंगल सप्तम भाव में पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगाड़ सकता है। मंगल की दृष्टि आपके ऊपर आपकी राशि के ऊपर है आपका टेंपरामेंट थोड़ा सा डिस्टर्ब हो सकता है। मंगल की दृष्टि आपके वाणी वाले भाव के ऊपर है आप गुस्से में कहीं किसी के साथ झगड़ सकते हैं, जिससे आपको उसका नुकसान हो सकता है। मंगल चूंकि पंचम के भी फल करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको न्यूट्रल फल करके जाएंगे। पंचम के फल ज्यादा बेटर होते हैं। बहुत सारी चीजें आपके लिए अच्छी हो जाएंगी।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए वैसे तो ये शनि की राशि होती है लेकिन चूंकि गोचर छठे भाव में हो रहा है तो निश्चित तौर पर आपको उसका अच्छा फल मिलेगा। मंगल यहां पर आपके लिए फोर्थ हाउस के स्वामी हो जाते हैं। फोर्थ हाउस में मंगल की मूल त्रिकोण राशि है तो निश्चित तौर पर एसेट क्रिएशन के मामले में जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं जो प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है। जिनके ऊपर कर्जा चढ़ा हुआ है, कोर्ट के केसेस चल रहे हैं वहां पर चीजें बहुत अच्छी हो जाएंगी। क्योंकि मंगल इसी छठे भाव के कारक होते हैं ये रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है। जिनको ऐसी प्रॉब्लम है जो ब्लड से रिलेटेड है वहां पर चीजें आपको थोड़ी सी बेटर होती हुई नजर नजर आएंगी। मंगल जब मकर राशि देखते हैं तो मंगल की एक राशि आ जाती है आपके 11वें भाव के ऊपर। 11वां भाव आपके एलिवेशन, तरक्की का भाव होता है तो निश्चित तौर पर आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है।

यदि आपकी कुंडली में मंगल की पोजीशन वीक है तो

ॐ अंग अंगारकाय नमः का जाप करें।

मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए।

हनुमान चलीसा का पाठ करें।

गुड़, लाल रंग के कपड़े दान कर सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News