Mangal Gochar 2023: आज मंगल का कन्या राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए लेकर आया है जबरदस्त लाभ !

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को बहुत ही उग्र रूप में देखा जाता है। मंगल का गोचर काफी महत्वपूर्ण होता है। आज 18 अगस्त को मंगल बुध की राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल और बुध दोनों के संबंध मिले-जुले रहते हैं। ऐसे में मंगल का कन्या राशि में गोचर इन 5 राशियों के लिए जबरदस्त लाभ लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनको अच्छा-खासा लाभ मिलने वाला है। 

PunjabKesari Mangal Gochar

These zodiac signs will get benefits इन राशियों को मिलेगा लाभ 
Aries  मेष राशि: मंगल गोचर करने के बाद मेष राशि के छठे भाव में विराजमान हो जाएंगे। ये बहुत ही शुभ साबित होगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें लाभ मिलने की संभावना है। दुश्मनों से भी निजात मिलेगी। इस दौरान आपका गुस्सा थोड़ा सा बढ़ सकता है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के मामले में भी लाभ मिलेगा। 

Gemini मिथुन राशि: मंगल का गोचर मिथुन राशि के जातको के लिए काफी शुभ रहने वाला है। अगर अपना व्यापार है तो उसमें भी वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में मन के मुताबिक लाभ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं, उनको अपने घर वापिस जाने का मौका मिलेगा। बात करें नौकरीपेशा लोगों की तो उनको भी प्रमोशन मिल सकती है। 

PunjabKesari Mangal Gochar

Cancer कर्क राशि: कर्क राशि के छात्रों के लिए ये गोचर बहुत ही मंगलकारी साबित होगा। कर्क राशि के विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत नाम कमाएंगे। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात आपका फायदा दिलवाएगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। अगर कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो उसमें भी सुधार संभव है। 

Scorpio वृश्चिक राशि:  इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाएंगी। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा और सोशल नेटवर्क भी मजबूत होगा। जो लोग लोन लेना चाहते हैं तो उन्हें भी बिना किसी दिक्कत के लोन मिल जाएगा। इसी के साथ जो व्यक्ति कर्ज से दबा हुआ है, उनको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 

Sagittarius धनु राशि: इस गोचर से धनु राशि के जातको को करियर में बहुत मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई बढ़िया ऑफर प्राप्त होगा। सारा समय खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। काम ज्यादा होने के कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो जाएगा।

PunjabKesari Mangal Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News