देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ौतरी

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मंडी (रजनीश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के पड्डल मैदान से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ौतरी की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। इस दौरान उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। 

 

देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार में आए तो खजाना खाली था और धीरे-धीरे आर्थिकी को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। इसके बाद आपदा आई तो प्रदेश भर में भारी नुक्सान हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे दर्द का पता है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कोई बढ़ा धनवान नहीं है। कई लोगों के घर तबाह होकर रह गए। 

उन्होंने कहा कि अधिकारी कहते थे कि आपदा से नुकसान के लिए लोगों को राहत प्रदान डेढ़ लाख से ज्यादा नहीं दी जा सकती है। इसके बाद रात को किताबें पढ़ीं और सुबह अधिकारियों के साथ बैठकर कानून में बदलाव किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चयन बोर्ड को भंग किया और जिन्होंने पेपर लीक करवाए वह अब जेल में हैं लेकिन भाजपा की सरकार सोई रही। पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ जांच करवाने की बजाय भाजपा सरकार ने फिर से पेपर करवा दिया कोई जांच तक नहीं करवाई। ऐसा इसलिए किया कि भाजपा नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को नौकरी देनी थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News